Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

Delhi Earthquake: बुधवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 रही और केंद्र धौलाकुंआ के पास था। किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

earthquake

दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके.

Delhi Earthquake:  दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह झटका सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र धौलाकुंआ के झील पार्क के पास, जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था.

दरअसल, बुधवार सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में जोरदार भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही. झटके इतने तेज थे कि भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों ने धरती कांपती हुई महसूस की.

भूकंप के समय कई लोगों ने न सिर्फ झटके महसूस किए बल्कि जोरदार आवाज भी सुनी. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं. लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे कहीं कुछ गिरा हो या कोई धमाका हुआ हो. हालांकि, भूकंप विशेषज्ञ इस आवाज को लेकर सहमत नहीं हैं.

फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, धौलाकुंआ इलाके से कुछ पेड़ गिरने की जानकारी मिली है. इसके अलावा अन्य किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Bharat Dialogues Women Leadership Awards 2025: भारत की प्रेरणादायी महिला लीडर्स को मिला सम्मान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital