Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Meerut News: नकली म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानी-मानी कंपनी के नाम का हो रहा था गलत इस्तेमाल

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां नादिर अली एंड सन्स के नाम पर नकली इंस्ट्रूमेंट्स बनाए जा रहे थे. मामले में करोड़ों के नुकसान और पारिवारिक विवाद का भी खुलासा हुआ है.

Meerut News

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. ये फैक्ट्री जली कोठी इलाके में चल रही थी. आरोप है कि यहां सौ साल पुरानी मशहूर कंपनी नादिर अली एंड सन्स के नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली इंस्ट्रूमेंट्स बनाए जा रहे थे. मूल कंपनी के मैनेजर प्रदीप जोशी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई.

छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली बैंड-बाजे और अन्य म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स बरामद किए हैं. इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

नादिर अली एंड सन्स एक पुरानी और प्रसिद्ध कम्पनी है, जो देश-विदेश में म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स सप्लाई करती है. कंपनी के मालिक फईक मसूद हैं. आरोप है कि उनके रिश्तेदार फरहत अली ने अली नादिर अली नाम से एक नई कंपनी बनाई. इस कंपनी पर आरोप है कि यह पुरानी कंपनी के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली सामान बना रही थी.

मूल कंपनी के मैनेजर प्रदीप जोशी ने बताया कि मार्केट में लगातार नकली इंस्ट्रूमेंट्स बिकने की शिकायतें मिल रही थीं. गुप्त जांच करवाई गई तो पता चला कि फर्जी सामान फरहत अली की कंपनी से ही आ रहा है. इस कारण नादिर अली एंड सन्स को करोड़ों का नुकसान हो चुका है.

आरोपी का पक्ष

फरहत अली, जो अली नादिर अली कंपनी के डायरेक्टर हैं, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है. उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पिता ने वक्फ कानून संशोधन का विरोध किया था, इसी वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है.

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स बनाए जा रहे हैं. इस आधार पर छापा मारा गया. मौके से भारी मात्रा में नकली उपकरण जब्त किए गए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest