उत्तर प्रदेश

मेरठ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को भागते समय आई चोट

Meerut police encounter: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और लूट के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हाल की लूट की कई घटनाओं में शामिल थे. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गया. दोनों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

सीओ किठौर ने बताया कि गंगा ढाबा के पास निर्माणाधीन अंडरपास पर पुलिस टीम देर रात संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों मौके से भागने लगे. पुलिस ने तत्काल उनका पीछा किया.

पीछा किए जाने पर स्कूटी सवार आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. वहीं दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिरने से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन पुत्र जगपाल निवासी रजापुर हसनपुर, थाना सरूरपुर और विकास उर्फ रोहित उर्फ गुरु पुत्र महावीर निवासी महरौली, थाना परतापुर के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: केतन की दर्दनाक मौत झेल नहीं पाए दादा, तोड़ा दम! सिया की एक घिनौनी चाल ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार

हथियार, लूटी गई बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, किठौर क्षेत्र से लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, हस्तिनापुर क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन और लूट के 10,800 रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

दोनों पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. विकास उर्फ गुरु के खिलाफ मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 36 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वहीं विपिन पर हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 12 मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

16 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

17 minutes ago