(PC: भारत एक्सप्रेस)
Meerut Rat In Sweets Counter: हरीश शर्मा/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल उठाने वाला एक नया मामला सामने आया है. पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज 2 स्थित ‘एमवी रेस्टोरेंट’ में मिठाई के डिस्प्ले काउंटर के अंदर अचानक चूहा दिखाई देने से हड़कंप मच गया.
रेस्टोरेंट में रखे मिठाई काउंटर में चूहे को देखकर वहां मौजूद ग्राहक भड़क गए और रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की अनदेखी और लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज 2 स्थित नामचीन एमवी रेस्टोरेंट में रोज की तरह ग्राहक खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान काउंटर में सजाकर रखी गई मिठाइयों के बीच एक चूहा उछल-कूद करता हुआ दिखाई दिया. खुलेआम मिठाइयों पर चूहा घूमते देख ग्राहकों के होश उड़ गए और उन्होंने रेस्टोरेंट की बदइंतजामी व लापरवाही पर तुरंत ऐतराज जताया.
मिठाइयों की स्वच्छता और गुणवत्ता से हो रहे इस खिलवाड़ को देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्राहकों ने रेस्टोरेंट परिसर में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया और प्रबंधन पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ती देख सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पल्लवपुरम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि फूड सेफ्टी विभाग की ढिलाई और नियमित जांच न होने के कारण बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों में स्वच्छता के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीम मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…