Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मिठाई पर उछल-कूद कर रहा था चूहा!’ मेरठ के एमवी रेस्टोरेंट का शर्मनाक सच, ग्राहकों ने काटा भारी हंगामा… देखें VIDEO

Meerut Rat In Sweets Counter: मेरठ के पल्लवपुरम स्थित प्रसिद्ध एमवी रेस्टोरेंट में मिठाई के काउंटर के भीतर चूहा घूमते देख ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

मेरठ के पल्लवपुरम में एमवी रेस्टोरेंट के मिठाई काउंटर में दिखा चूहा, ग्राहकों ने किया हंगामा.

(PC: भारत एक्सप्रेस)

Meerut Rat In Sweets Counter: हरीश शर्मा/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल उठाने वाला एक नया मामला सामने आया है. पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज 2 स्थित ‘एमवी रेस्टोरेंट’ में मिठाई के डिस्प्ले काउंटर के अंदर अचानक चूहा दिखाई देने से हड़कंप मच गया.

रेस्टोरेंट में रखे मिठाई काउंटर में चूहे को देखकर वहां मौजूद ग्राहक भड़क गए और रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की अनदेखी और लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.

मिठाई के डिस्प्ले काउंटर में घुसा चूहा

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज 2 स्थित नामचीन एमवी रेस्टोरेंट में रोज की तरह ग्राहक खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान काउंटर में सजाकर रखी गई मिठाइयों के बीच एक चूहा उछल-कूद करता हुआ दिखाई दिया. खुलेआम मिठाइयों पर चूहा घूमते देख ग्राहकों के होश उड़ गए और उन्होंने रेस्टोरेंट की बदइंतजामी व लापरवाही पर तुरंत ऐतराज जताया.

बदइंतजामी पर जमकर हंगामा

मिठाइयों की स्वच्छता और गुणवत्ता से हो रहे इस खिलवाड़ को देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ग्राहकों ने रेस्टोरेंट परिसर में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया और प्रबंधन पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ती देख सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पल्लवपुरम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

फूड सेफ्टी विभाग की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि फूड सेफ्टी विभाग की ढिलाई और नियमित जांच न होने के कारण बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों में स्वच्छता के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीम मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें-कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital