उत्तर प्रदेश

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

Meerut Neela Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ सौरभ हत्याकांड ने एक बार फिर सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. इस खौफनाक मामले में अब एक महिला नेता के अजीबो-गरीब और आक्रामक बयान ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने मथुरा के जिलाधिकारी (DM) को एक आधिकारिक प्रार्थना पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने इस हत्याकांड से जुड़ी मुख्य आरोपियों मुस्कान और रिवातिका को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है. हालांकि, इस पत्र की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मीरा राठौर ने खुद ही जल्लाद बनकर दोनों महिलाओं को फांसी के फंदे पर लटकाने की अजीब पेशकश कर डाली है.

‘…मैं खुद बनूंगी जल्लाद’

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मीरा राठौर ने मथुरा डीएम को भेजे गए पत्र में कड़े शब्दों में सौरभ हत्याकांड पर अपनी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के लिए नरमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. पत्र में यहां तक दावा किया गया है कि यदि जिला प्रशासन और सरकार उन्हें नियमानुसार अनुमति देती है, तो वह बिना किसी शुल्क के खुद जल्लाद की भूमिका निभाने को तैयार हैं. उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

क्या है सजा की प्रक्रिया?

भले ही विभिन्न संगठनों या व्यक्तियों द्वारा इस तरह की तीखी मांगें उठाई जा रही हों, लेकिन देश की न्यायिक व्यवस्था और कानून के जानकारों का साफ कहना है कि किसी भी आपराधिक मामले में सजा का ऐलान और उसका क्रियान्वयन सिर्फ कोर्ट के आदेश और तय कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होता है. भावनाओं या किसी की व्यक्तिगत पेशकश के आधार पर न्यायपालिका के फैसले नहीं बदले जा सकते. फांसी जैसी गंभीर सजा के लिए लंबी अदालती कार्रवाई और नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है.

फिलहाल, इस पूरे मामले पर मथुरा जिला प्रशासन या डीएम कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है. अब यह देखना है कि प्रशासन इस अनोखे प्रार्थना पत्र पर क्या रुख अपनाता है, लेकिन इस पत्र के बाद ‘नीले ड्रम’ वाले इस हत्याकांड की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

4 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

4 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

5 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

6 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

6 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

7 hours ago