लीगल

8 साल पुराने यमुना विवाद में आया मोड़, जानिए क्यों SC ने रद्द किया ₹5 करोड़ का फाइन

Yamuna Pollution Case: सुप्रीम कोर्ट से ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने 2016 में दिल्ली यमुना के बाढ़ वाले इलाके में हुए एक कार्यक्रम के लिए संगठन और उससे जुड़ी संस्थाओं पर लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया है. जस्टिस एससी शर्मा और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने यह फैसला सुनाया है.

बाढ़ वाले इलाके को ठीक करने का काम जारी रखेगा

कोर्ट ने डीडीए को आदेश दिया कि वह संगठन द्वारा जमा किए गए 5 करोड़ रुपए के जुर्माने की रकम को वापस करें. कोर्ट ने कहा कि डीडीए पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील इलाके की सुरक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा है. लेकिन इस बात का कोई सीधा सबूत नहीं मिला कि आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम से यमुना के बाढ़ वाले इलाके को कोई नुकसान पहुचा हो. हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि डीडीए, एनजीटी के निर्देशों के अनुसार बाढ़ वाले इलाके को फिर से ठीक करने का काम जारी रखेगा.

कार्यक्रम के बाद 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

बता दें कि एनजीटी ने यमुना के बाढ़ वाले इलाके में हुए कार्यक्रम के बाद 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. एनजीटी ने यमुना नदी के किनारे विश्व सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था. समारोह स्थल की जांच के लिए प्रोफेसर सीआर बाबू की अध्यक्षता में एक टीम बनाई थी. जुर्माना लगाए जाने के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा था, हमने कुछ भी गलत नही किया है. हम जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जुर्माना नहीं देंगे.

मनोज मिश्रा ने कार्यक्रम की वैधता पर सवाल उठाया

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘हमन इस निर्णय से संतुष्ट नहीं है. हम अपील करेंगे. सत्यमेव जयते.’ याचिकाकर्ता यमुना जिये अभियान के मनोज मिश्रा ने कार्यक्रम की वैधता पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि क्षेत्र को प्रत्येक पल नष्ट किया जा रहा है और उसे उबरने में लंबा समय लगेगा. मिश्रा ने आयोजकों को उनकी समझ की कमी को लेकर आड़े हाथ लिया था. एनजीटी ने.सवाल उठाते हुए पूछा था कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के लिए किसने मंजूरी दी है, जिसमें लगभग 35 लाख लोगों की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

10 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

20 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

51 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago