उत्तर प्रदेश

Meerut Wall Collapse: मेरठ में तेज आंधी-बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत; 3 लोग घायल

Meerut Wall Collapse: मेरठ में देर शाम चलने वाली तेज आंधी और बारिश मेरठ में एक परिवार पर कहर बनकर टूटी है. बारिश के कारण पड़ोस की मकान के ऊपर बनी तीन मंजिला मकान की दीवार बराबर के कच्चे मकान की छत पर आकर गिर गई. छत और दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक मासूम बच्ची और उसकी मां के दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मानबे में दबी बच्ची और उसकी मां को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सक ने महिला रुखसार और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया.

पहले से जताई गई थी दीवार गिरने की आशंका

दरअसल , मेरठ के अहमदनगर गली नंबर 15 में रुखसार का परिवार रहता है. रुखसार के मकान के बराबर में अय्यूब एक मंजिल के ऊपर दीवार खड़ी करके निर्माण कार्य कर रहा है. ऊंची दीवार पर छत का निर्माण नहीं हुआ है. पहले से ही संभावना जाहिर की जा रही थी की बारिश आंधी या किसी अन्य कारण से ऊंची दीवार गिर सकती है या किसी अन्य कारण से ऊंची दीवार गिर सकती हैं.

इस दीवार को लेकर पहले भी कहा सुनी और विवाद हुआ था. आज तेज आंधी में मकान के ऊपर बनी ऊंची दीवार भरभरा कर बराबर के मकान पर गिर गई जिसकी चपेट में आकर रुखसार और उसकी मासूम बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए पब्लिक के साथ कर कर राहत कार्य कराया उधर , मेरठ के एडीएम फाइनेंस सूर्यकांत का कहना है कि दुखद हादसे में मां बेटी की मौत हो गई है. नुकसान का आकलन करने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद है. पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुआवजा और नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन जल्द मदद उपलब्ध कराएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली एनसीआर में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

-भारत एक्सप्रेस 

हरीश शर्मा

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago