Milkipur by election 2025: बीजेपी ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है और पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे कर रहे हैं और अब पार्टी ने मिल्कीपुर में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, बीजेपी के 45 विधायक भी मिल्कीपुर में प्रवास करेंगे. इस उपचुनाव में बीजेपी की ओर से प्रभारी मंत्रियों के दायित्व में भी बदलाव किया गया है.
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर प्रभारी मंत्रियों और प्रवासी नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और नेताओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर संपर्क करने की अपील की गई. इसके अलावा, सभी नेताओं को मतदाता सूची की समीक्षा करने और शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
बीजेपी ने मिल्कीपुर, कुचेरा, अमानीगंज, खंडासा और हैरिंग्टनगंज के 5 मंडलों में नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौपी है. हर शक्ति केंद्र पर प्रवासी नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है. इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, और खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव बैठक में शामिल हुए.
मिल्कीपुर में मतदान 5 फरवरी को होगा, और परिणाम 8 फरवरी को आएंगे. यह सीट सपा के अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है. सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है. मिल्कीपुर सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है.
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर Noida Police ने चलाया चेकिंग अभियान, ACP प्रवीण सिंह ने सुरक्षा का लिया जायजा
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…