उत्तर प्रदेश

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बांदा में दुष्कर्म एवं हत्या पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

उत्तर प्रदेश सरकार के मा. मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद आज दिनांक 15 जून 2025 को बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम चकला पहुंचे. हाल ही में यहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की हृदय विदारक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर दिया है.

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने दिवंगत बच्ची के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और निषाद पार्टी, दोनों पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी हैं और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं.

डॉ. निषाद ने कहा,


यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. दोषी को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो समाज में नजीर बने. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और मुठभेड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.

मंत्री ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और निर्देश दिए कि जांच पूरी निष्पक्षता, गंभीरता और तेज़ी से होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके.

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता राशि

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए निषाद पार्टी की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी निषाद पार्टी इस परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर पार्टी पूरी जिम्मेदारी से मदद करेगी. डॉ. निषाद ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि एक परिवार के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है.

डॉ. संजय कुमार निषाद ने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनी सहायता दी जाएगी. साथ ही, निषाद पार्टी के जनप्रतिनिधि, संगठन और कार्यकर्ता इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे.

नारी सम्मान और बाल सुरक्षा के प्रति हमारा संकल्प अडिग है, अपराधी चाहे जो भी हो, उसे माफ नहीं किया जाएगा. न्याय के रास्ते में कोई भी बाधा नहीं टिकेगी, सरकार और निषाद पार्टी हर बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए अंतिम दम तक लड़ती रहेगी.”

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि इस अमानवीय घटना की पीड़ा को वे व्यक्तिगत रूप से महसूस कर रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं ताकि कोई भी अपराधी बच न सके. इस दौरान मंत्री जी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, निषाद पार्टी के प्रदेश, मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता भी उपस्थित रही.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

3 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

23 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

31 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

42 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

50 minutes ago