उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की CM योगी से मुलाकात, सरोजिनी नगर में जलभराव की समस्या से निपटने और विकास के मुद्दों पर चर्चा

UP News: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से सटे सरोजिनी नगर विधासभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. दोनों के बीच बीते एक साल में कई बार बैठक हुई हैं, हालिया बैठक में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र और लखनऊ क्षेत्र को प्रभावित करने वाली जलभराव की समस्या तथा विकास-परियोजनाओं पर चर्चा की.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्गदर्शन और आशीर्वाद मांगा, जिन्हें उन्होंने दूरदर्शी और समर्पित नेता बताया. विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजिनी नगर में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा.

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मास्टरप्लान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जलभराव निरोधक मास्टरप्लान को लेकर भी सीएम योगी योगी से बात की. माना जा रहा है कि उनकी ओर से प्रस्तावित समिति जलभराव की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होगी. उन्होंने सीएम से कहा कि इस दिशा में शीघ्रता से आगे बढ़ा जाए, ताकि समस्या का प्रभावी, त्वरित और स्थायी समाधान किया जा सके.

IGRS पोर्टल पर जन-सुनवाई होना उत्कृष्ट पहल

सीएम योगी से मुलाकात के उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री जी आपके मार्गदर्शन में संचालित ऑनलाइन शिकायत निवारण एकीकृत (AGRS) प्रणाली जनसुनवाई, जन सामान्य के हित में शुरू की गई उत्कृष्ट पहल है, जिसके माध्यम से घर बैठे लोगों की जन-समस्याओं का सुलभ समाधान संभव हो रहा है. पोर्टल पर लिखित शिकायत के साथ ही टोल फ्री नंबर—1076 के माध्यम से भी समस्याओं को पंजीकृत कर समयबद्ध निवारण व्यवस्था से आम-जन लाभान्वित हो रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “लोक महत्व की इस अति महत्वपूर्ण व्यवस्था के माध्यम से जनता को उच्च गुणवत्तापरक समान की अपेक्षा रहती है. आपसे आग्रह है यदि संभव हो तो प्रत्येक सप्ताह अपने मार्गदर्शन में पोर्टल पर निस्तारित दर्शाए जा रहे 100 क्रमरहित (Random) प्रकरणों का गुणवत्तापरक परीक्षण करवाकर वस्तुस्थिति से अवगत हों, ताकि प्रदेशवासियों को इस प्रणाली के माध्यम से निरंतर जन समस्याओं का गुणवत्तापरक समाधान मिलता रहे. जनहित में इस सुझाव पर शीघ्र विचार किया जाए.”

CCTV से लाइव मॉनिटरिंग जरूरी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने X पर कहा कि प्रदेश में संचालित ऑनलाइन शिकायत निवारण एकीकृत (IGRS) प्रणाली जनसुनवाई जन सामान्य के हितार्थ उत्कृष्टतम पहल है. उन्होंने कहा, “मैंने सीएम योगी से प्रत्येक सप्ताह IGRS पोर्टल पर निस्तारित दर्शाए जा रहे 100 क्रमरहित (Random) प्रकरणों के निस्तारण का परीक्षण करवाकर समाधान की गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाए जाने का अनुरोध भी किया.”

इसके अलावा, डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुझाव दिया कि सभी तहसील मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों को लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग के दायरे में लाया जाए. डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि यदि वे स्वयं अपनी सुविधानुसार लाइव मॉनिटरिंग से जुड़ेंगे तो परिणाम की गुणवत्ता में आशातीत वृद्धि संभावित है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

9 hours ago