Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Coaching Center Tragedy: राव कोचिंग सेंटर में इस वजह से भरा था पानी, पूरी हकीकत आई सामने; मुख्य सचिव की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

दिल्ली सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, कोचिंग संस्थान ने नाले को ऊपर से कवर कर दिया था.

Rau's IAS study circle

फोटो-सोशल मीडिया

Coaching Center Tragedy: दिल्ली की राव IAS कोचिंग सेंटर (rau’s IAS study circle) के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने के कारण तीन विद्यार्थियों की हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि संस्थान में सुरक्षा या बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी और संस्थान ने ही ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था.

बता दें कि ये रिपोर्ट दिल्ली सरकार को सौंपी गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, कोचिंग संस्थान ने नाले को ऊपर से कवर कर रखा है. संस्थान का पार्किंग स्थल सीधे सड़क से मिलता है और भारी बारिश की स्थिति में सड़क पर आने वाला पानी नाले में जाने के बजाय सीधा पार्किंग में जा सकता है.

ये भी पढ़ें-जानें बीते दस वर्षों में कितने लोग निकले गरीबी से बाहर…? पीएम मोदी ने दी ये बड़ी जानकारी

नहीं था सुरक्षा स्टाफ

सुरक्षा स्टाफ भी नहीं था. रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अगर स्टाफ होता तो पानी भरने की स्थिति में सतर्कता रख सकता था और विद्यार्थियों की जान बच सकती थी. इसी के साथ ही रिपोर्ट में एमसीडी पर भी सवाल उठाया गया है और कहा गया है कि इमारत के बाहर सड़क पर अतिक्रमण और अवैध रैंप के कारण बारिश का पानी नालों में नहीं जा पाया.

एनएचआरसी ने जारी किया नोटिस

बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली सरकार, पुलिस व दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी किया है. मामले का स्वत:संज्ञान लेते हुए आयोग ने इनसे दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है, जिसमें संस्थानों के खिलाफ लंबित शिकायतें और संबंधित विभागों की कार्रवाई का ब्योरा भी शामिल हो. मालूम हो कि राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी.

पुस्तकालयों ने बढ़ा दी फीस

सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने दावा किया कि ओल्ड राजेंद्र नगर और आसपास के इलाकों में स्थित पुस्तकालयों ने अब फीस बढ़ाकर दोगुनी कर दी है. विद्यार्थियों ने मीडिया को बताया है कि पहले जहां 2000 रुपये फीस थी, वहीं अब 4 से 5,000 रुपये हर महीने फीस की डिमांड की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital