उत्तर प्रदेश

‘मोदी जैसा नेतृत्व सौभाग्य…’ संजय निषाद ने की तारीफ, पंकज चौधरी बोले- 2029 में भी बनेगी मोदी सरकार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया. उन्होंने कहा कि देश में आज भी पीएम मोदी की लोकप्रियता सबसे अधिक है और उनके कामकाज को देखते हुए 2029 में भी वह एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.

कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को इस पहल से जुड़ना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए. उनका कहना था कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर मोदी सरकार की पहल पर जोर

पंकज चौधरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हरित विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जिस तरह का काम हुआ है, उसका परिणाम यह है कि भारत आज दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल हो चुका है. उनके अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनका असर देश और दुनिया दोनों स्तरों पर दिखाई दे रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 12 साल पूरे करने जा रही है. उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेकर जनता के बीच जाएंगे और विकास कार्यों को सामने रखेंगे.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जिन राज्यों में चुनाव हुए, वहां के राजनीतिक माहौल और चुनावी नतीजों को देखने पर यह साफ नजर आता है कि नरेंद्र मोदी अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इसी लोकप्रियता और सरकार के कामकाज के आधार पर 2029 में भी मोदी देश का नेतृत्व करेंगे.

पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में अपना नाम दर्ज कराने की ओर बढ़ रहे हैं.

सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. कानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने भाग लिया. उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने की अपील की.

संजय निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि देश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि मोदी जैसा नेतृत्व मिला है. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया है और आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र तथा अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में देश को नई दिशा देने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में दिखाई देता है, जिसका श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व को जाता है. साथ ही उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने की भी अपील की.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में अन्नामलाई का ‘विस्फोट’! नई पार्टी का ऐलान, जाते-जाते खोला सबसे बड़ा राज

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago