क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात
Mohammed Shami Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027)में अभी वक्त है, लेकिन सियासी हलचल धीरे-धीरे तेज होने लगी है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) से मुलाकात ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. रविवार, 20 सितंबर को दिल्ली में दोनों की मुलाकात की तस्वीर सामने आई, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं.
चर्चा है कि मोहम्मद शमी यूपी की अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनावी राजनीति में कदम रख सकते हैं. शमी मूल रूप से अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. यही वजह है कि अगर वह राजनीति में आते हैं तो अपने गृह जिले से ही सियासी पारी शुरू करने की संभावना जताई जा रही है.
मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि गठबंधन की स्थिति में अमरोहा सदर सीट RLD के खाते में जा सकती है. ऐसे में शमी के संभावित उम्मीदवार होने की चर्चा और ज्यादा जोर पकड़ रही है.
हालांकि, अभी तक मोहम्मद शमी या RLD की ओर से उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इसे राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है.
अमरोहा विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. मौजूदा समय में यह सीट समाजवादी पार्टी के महबूब अली का मजबूत गढ़ मानी जाती है. महबूब अली 2002 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2002 में उन्होंने राष्ट्रीय परिवर्तन दल के टिकट पर जीत दर्ज की थी और बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: ‘लाल कम, भगवा ज्यादा…’ अखिलेश यादव के PDA रथ पर मायावती का तीखा तंज
2022 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने बीजेपी के राम सिंह को करीब 71 हजार वोटों के अंतर से हराया था. उन्हें 1,28,735 वोट मिले, जबकि राम सिंह के खाते में 57,699 वोट आए. 2022 में अमरोहा विधानसभा सीट पर कुल 3,13,755 मतदाता थे. इनमें 1,64,096 पुरुष, 1,49,640 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे. उस चुनाव में यहां 71.54 प्रतिशत मतदान हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…