उत्तर प्रदेश

मशरूम की खेती कर हर महीने लाखों कमा रहीं वंद्या चौरसिया, CM योगी से मिला इन्‍हें ‘यूपी की स्‍पेशल वुमन’ का अवार्ड

Special Woman of UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में कुछ महिलाएं 20-25 साल से मशरूम की खेती करके सलाना लाखों रुपए कमा रही हैं. इनमें एक महिला वंद्या चौरसिया को ‘यूपी की स्‍पेशल वुमन’ का अवार्ड भी मिल चुका है. वंद्या हरहुआ इलाके में साल 2,000 से मशरूम की खेती कर रही हैं.

वाराणसी की रहने वाली वंद्या चौरसिया बताती हैं कि उन्‍होंने बीएड की पढ़ाई कर रखी है. मशरूम की खेती को समझने के लिए उन्‍होंने पूसा इंस्टीट्यूट, दिल्ली और मशरूम रिसर्च सेंटर सोनल से ट्रेनिंग ली थी. उन्‍होंने कहा, “बीएड के बाद मैंने मशरूम की खेती करने के बारे में सोचा, क्योंकि उस समय इसकी खेती उतनी ज्यादा होती नहीं थी. उस समय इसको करना बहुत ही ज्यादा चैलेंजिंग था, मशरूम की मार्केटिंग और प्रोडक्शन करना आसान नहीं था.”

वाराणसी में मशरूम की खेती

भाजपा सरकार में आए बड़े बदलाव: वंद्या चौरसिया

बहरहाल, वंद्या चौरसिया का नाम मशरूम की खेती के लिए दूर-दराज तक जाना जाता है. स्‍थानीय लोग तो यह भी कहते हैं कि उनका इससे करोड़ों रुपये का टर्नओवर हो रहा है. आत्‍मनिर्भर बनने की बात करते हुए वंद्या कहती हैं कि मौजूदा सरकार में काफी बदलाव आए हैं.

‘हर माह मुझे दो-ढाई लाख रुपए की बचत होती है’

उन्‍होंने कहा- “भाजपा सरकार में हमें बिजली की सप्लाई ज्यादा होने लगी, इससे मदद मिली. मशरूम के प्रोडक्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ढाई से तीन क्विंटल का प्रोडक्शन होता है. महीने की दो-ढाई लाख रुपए की बचत होती है.” उन्होंने बताया कि हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट वालों का बहुत सहयोग मिला.

मशरूम की भी कई किस्में होती हैं

‘प्रोडक्शन को बढ़ाकर 25 लोगों को रोजगार दिया’

वंद्या चौरसिया मशरूम के प्रोडक्शन को बढ़ाने के बारे में भी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि मशरूम के प्रोडक्शन को बढ़ाकर 25 लोगों को रोजगार दिया गया है. आज एक बीघे एरिया में मशरूम की खेती है. वंद्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरे काम की सराहना की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे ‘यूपी की विशेष महिला’ का पुरस्कार दिया था.

बेटा भी पढ़ाई मुंबई छोड़कर मशरूम उगाने लगा

वंद्या चौरसिया के बेटे सोहम चौरसिया ने बताया, मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा था, लेक‍िन कोव‍िड में वाराणसी आकर मां के साथ मशरूम की खेती करने लगा. सोहम का कहना है क‍ि वह मां के काम भविष्य में और आगे बढ़ाएंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago