उत्तर प्रदेश

तमन्ना को मिला अमन: भोलेनाथ ने कराई मुस्लिम महिला की लव मैरिज, अब महाशिवरात्रि करती हैं घोर साधना

Muslim Woman Kanwar Yatra: अरूण चाहल/अमरोहा: महाशिवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा और संभल में आस्था और सामाजिक सौहार्द की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. यह गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल है. संभल की रहने वाली एक मुस्लिम महिला, तमन्ना मलिक, बुर्का पहनकर हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आ रही हैं. शनिवार सुबह जब उनका काफिला अमरोहा पहुंचा तो वहां ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ उन पर फूलों की बारिश की गई. आइये जानें आखिर क्या है मुस्लिम महिला के इस भक्ति के पीछे का कारण?

भोलेनाथ ने पूरी की मन्नत

तमन्ना मलिक संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बेसई गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने तीन साल पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था. तमन्ना बताती हैं कि शादी में अड़चनें आ रही थीं, तब उन्होंने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि अगर उनका निकाह अमन से हो जाता है, तो वह हर साल महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर उनका जलाभिषेक करेंगी. मन्नत पूरी होने के बाद से तमन्ना लगातार अपनी यह प्रतिज्ञा निभा रही हैं.

बुर्के में कांवड़ और भव्य स्वागत

हरिद्वार से गंगाजल लेकर जब तमन्ना अमरोहा के नौगवां सादात और नूरपुर क्षेत्र से गुजरीं, तो नजारा देखने लायक था. बुर्के में कांवड़ लेकर चल रही तमन्ना को देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी. हिंदू संगठनों और स्थानीय शिव भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया, फूल-मालाएं पहनाईं और पुष्प वर्षा की. तमन्ना ने भी माथे पर तिलक लगाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें: बोकारो में ‘पालघर’ जैसी घटना टली; भीड़ ने साधुओं को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

सुरक्षा में काफिला रवाना

मुस्लिम महिला द्वारा कांवड़ लाने और बुर्के में यात्रा करने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. अमरोहा पुलिस ने शनिवार को भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में तमन्ना मलिक के जत्थे को संभल जिले की सीमा में प्रवेश कराया. तमन्ना अपने पति अमन त्यागी, परिवार के अन्य सदस्यों और सैकड़ों कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रही हैं. वे कल महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने गांव के पास स्थित क्षेमनाथ तीर्थ धाम या स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी करेंगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

9 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

14 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

29 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

34 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

46 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

47 minutes ago