Bharat Express DD Free Dish

बोकारो में ‘पालघर’ जैसी घटना टली; भीड़ ने साधुओं को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया, जहां उत्तर प्रदेश से आए बुजुर्ग साधुओं को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया. समय पर पहुंची पुलिस ने उनकी जान बचाई.

Jharkhand case image

झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया, जहां उत्तर प्रदेश से आए बुजुर्ग साधुओं को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया. समय पर पहुंची पुलिस ने उनकी जान बचाई.

मनोज शर्मा/बोकारो: बोकारो जिले से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां उत्तर प्रदेश नंबर प्लेट की बोलेरो से आए कुछ बुजुर्ग साधु गांव में घूम रहे थे, तभी स्थानीय लोगों को उन पर बच्चा चोरी का शक हुआ. आरोप है कि वे कुछ बच्चियों से बातचीत कर रहे थे और पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसी बीच वाहन के नंबर प्लेट को लेकर भी लोगों में शक गहरा हो गया, जिससे अफवाह तेजी से फैल गई. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी . चलिए जानते है पूरा मामला:

अफवाह के कारण शक बढ़ा

झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया. उत्तर प्रदेश से आए बुजुर्ग साधुओं को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया. यह घटना चास थाना क्षेत्र के बंसीडीह गांव की बताई जा रही है, जहां अफवाह फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप था कि साधु कुछ बच्चियों से बातचीत कर रहे थे. पूछताछ के दौरान जब वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो लोगों का शक गहरा गया. इसी बीच उनके बोलेरो वाहन के नंबर प्लेट को लेकर भी संदेह पैदा हुआ.

जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और साधुओं की पिटाई कर दी. सिर्फ इतना ही नहीं, उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

पुलिस मे जान बचाई

पिटाई के दौरान साधु लगातार खुद को निर्दोष बताते रहे और भीड़ से गुहार लगाते रहे कि वे केवल भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते हैं. लेकिन भीड़ ने उनकी एक भी न सुनी और मारपीट जारी रखी. घायल साधु दर्द से कराहते नजर आए. इस घटना की सूचना चास इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने दी जिसके बाद चास पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने ले आई.

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अफवाह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की और कहां कि बात ना मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. वहीं आगे कहां कि ऐसी घटना में सोशल मीडिया का हाथ रहता है पुलिस द्वारा आईटी सेल का निर्माण किया गया है जो सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: पुलवामा बरसी 2026: ‘आतंकवाद का समूल नाश करेंगे’, अमित शाह ने शहीद जवानों को किया नमन

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read