मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पती की हत्या (img: भारत एक्सप्रेस इनपुट)
Muzaffarnagar crime news: मुजफ्फरनगर/नीरज त्यागी: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. रतनपुरी थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को गोली मारकर की गई हत्या के पीछे कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी रेखा और उसका प्रेमी विकास बताए गए हैं. पुलिस ने मामले में पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, प्रवीण की शादी रेखा से वर्ष 2006 में हुई थी. पूछताछ में रेखा ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसी दौरान परिवार के परिचित विकास से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और 2018-19 के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. जब प्रवीण को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया.
इसके बाद रेखा और विकास ने प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पुलिस का कहना है कि रेखा ने जमीन बेचकर हत्या के लिए 10 लाख रुपये देने की बात कही थी.
पुलिस के अनुसार, विकास ने राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को हत्या के लिए तैयार किया. राजा के करीब डेढ़ लाख रुपये प्रवीण पर बकाया थे. इसी वजह से वह भी हत्या की साजिश में शामिल हो गया. दोनों को तीन-तीन लाख रुपये देने का लालच दिया गया था.
27 सितंबर को प्रवीण को अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया. वहां राजा और कल्याण ने कथित तौर पर बारी-बारी से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के बाद एसपी ग्रामीण, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की कई टीमें जांच में लगाई गई थीं. पुलिस ने करीब 60 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: ‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?
आरोपियों के पास से दो 315 बोर के अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस के मुताबिक, एक मोबाइल फोन घटना के लिए हाल में खरीदा गया था. मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…