उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में सनकी दामाद का खूनी तांडव! बेटे के बर्थडे पर ससुराल में क्यों चला डालीं अंधाधुंध गोलियां?

रिपोर्ट- नीरज त्यागी


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की पंचशील कॉलोनी से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां सोमवार देर शाम बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाए जाने के दौरान अचानक उस वक्त मातम पसर गया, जब एक सनकी दामाद ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी ही ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी. आरोपी दामाद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर एक के बाद एक करीब 5 से 6 राउंड गोलियां बरसाईं, जिसकी चपेट में आकर उसकी सगी सास, चाची सास और साले की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा भारी पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पिस्टल समेत हिरासत में ले लिया है, जबकि लहूलुहान महिलाओं को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है.

जानिए क्या है पूरा खेल?(Muzaffarnagar In-laws’ House Firing Incident)

इस खूनी दास्तान की शुरुआत साल 2012 में हुई थी, जब देहरादून के रहने वाले अनंत मित्तल ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी निवासी राधिका मित्तल के साथ बेहद चाव से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के घर एक बेटे यशराज मित्तल का जन्म हुआ, जो वर्तमान में 13 वर्ष का है और नौवीं कक्षा में पढ़ता है.

हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही अनंत और राधिका के बीच गंभीर घरेलू विवाद शुरू हो गया, जो वक्त के साथ इतना बढ़ गया कि मामला सीधे कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया. पिछले काफी समय से राधिका अपने मायके मुजफ्फरनगर में ही रह रही थी, जबकि अदालत के आदेशानुसार उनका बेटा यशराज देहरादून में अपने पिता अनंत के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था.

बेटे का जन्मदिन मनाने आया था पिता

पुलिस के आलाधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को मासूम यशराज मित्तल का जन्मदिन था, और इसी खुशी के मौके पर पिता अनंत मित्तल देहरादून से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में बेटे को लेकर अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर पहुंचा था. रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वह पंचशील कॉलोनी स्थित राधिका के घर पहुंचा, वहां किसी बात को लेकर पुराना विवाद फिर से हरा हो गया.

देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस (हॉट आर्गुमेंट) होने लगी. इसी दौरान गुस्से से तमतमाए अनंत मित्तल ने अपनी सुध-बुध खो दी और अपनी कमर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर अपने ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया.

सास और भाभी के पेट में लगी गोली

आरोपी अनंत मित्तल द्वारा की गई इस अंधाधुंध फायरिंग में घर के भीतर मौजूद महिलाएं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं. गोली लगने से आरोपी की सास समा मित्तल, साले की पत्नी अपूर्व और सविता (चाची सास) गंभीर रूप से घायल हो गईं. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 4 से 5 राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है, जिसमें दो महिलाओं के पेट में और एक महिला के कंधे में गोली लगी है.

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी बेहद नाजुक और गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें-चायवाले का संकल्प: मोदी युग के 12 साल पूरे, वो 10 फैसले जिन्होंने बदल दिया देश

कठोर वैधानिक कार्रवाई में जुटी मुजफ्फरनगर पुलिस

इस सनसनीखेज वारदात के बाद घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मामले की गहराई से जांच करने के लिए एसपी सिटी, सीओ सिटी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर के साथ-साथ फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई पूरी तरह से प्रतिबंधित और खतरनाक लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपी अनंत मित्तल को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

9 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

41 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

41 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

60 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago