NIA Raid: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार इलाके में रविवार सुबह उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की गाड़ियों का काफिला वहां पहुंचा. गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले के तार अब सीधे यूपी से जुड़ते दिख रहे हैं. इसी सिलसिले में सुराग तलाशने और आतंकी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए की टीम ने फैजान के घर और उसके एक करीबी दोस्त के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. कई घंटों तक चली इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने न सिर्फ तलाशी ली, बल्कि वीडियोग्राफी कराकर कई अहम सबूत भी जुटाए.
यह पूरी कार्रवाई रविवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई. एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर स्वार क्षेत्र में दाखिल हुई. टीम ने सबसे पहले संदिग्ध आतंकी फैजान सलमानी के घर पर छापा मारा. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई. अधिकारियों ने घर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली. इस दौरान पूरे घर और जांच की वीडियोग्राफी भी कराई गई.
एजेंसी ने फैजान के परिवार वालों को बैठाकर कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की. इस दौरान फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी के मोबाइल फोन का डेटा खंगाला गया. टीम घर में मिला एक कीपैड मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है. बताया जा रहा है कि फैजान के माता-पिता दोनों इसी फोन का इस्तेमाल करते थे.
दिलचस्प बात यह है कि जब एनआईए ने घर पर दबिश दी, तब फैजान के पिता शकील अहमद घर पर मौजूद नहीं थे. वे पेशे से हलवाई हैं और पास ही में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए हुए थे. जब उन्हें मामले की भनक लगी तो वे घर पहुंचे. एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए हैं. परिजनों ने बातचीत में बताया कि शकील अहमद बीते ईद के त्योहार से पहले अपने बेटे फैजान से मिलने जेल भी गए थे, जिसके बाद से वे सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे.
फैजान के घर पर कार्रवाई के साथ-साथ एनआईए की एक दूसरी टीम ने स्वार के मेन रोड स्थित उसके करीबी दोस्त मुकीम के घर पर भी धावा बोला. जांच अधिकारियों को अंदेशा है कि मुकीम और फैजान के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी. टीम ने मुकीम के घरवालों से दोनों के रिश्तों, मुलाकातों और पुरानी गतिविधियों के बारे में लंबी पूछताछ की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…