Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अहमदाबाद आतंकी कनेक्शन में रामपुर में NIA का बड़ा छापा, संदिग्ध फैजान के घर घंटों तलाशी, दोस्त मुकीम से भी पूछताछ

गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी के तार यूपी के रामपुर से जुड़ गए हैं. रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रामपुर के स्वार इलाके में फैजान और उसके करीबी दोस्त मुकीम के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

NIA Raid, Rampur News, Ahmedabad terrorist connection

NIA Raid: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार इलाके में रविवार सुबह उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की गाड़ियों का काफिला वहां पहुंचा. गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले के तार अब सीधे यूपी से जुड़ते दिख रहे हैं. इसी सिलसिले में सुराग तलाशने और आतंकी नेटवर्क को खंगालने के लिए एनआईए की टीम ने फैजान के घर और उसके एक करीबी दोस्त के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. कई घंटों तक चली इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने न सिर्फ तलाशी ली, बल्कि वीडियोग्राफी कराकर कई अहम सबूत भी जुटाए.

सुबह-सुबह NIA की दस्तक

यह पूरी कार्रवाई रविवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई. एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर स्वार क्षेत्र में दाखिल हुई. टीम ने सबसे पहले संदिग्ध आतंकी फैजान सलमानी के घर पर छापा मारा. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई. अधिकारियों ने घर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली. इस दौरान पूरे घर और जांच की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

एजेंसी ने फैजान के परिवार वालों को बैठाकर कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की. इस दौरान फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी के मोबाइल फोन का डेटा खंगाला गया. टीम घर में मिला एक कीपैड मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है. बताया जा रहा है कि फैजान के माता-पिता दोनों इसी फोन का इस्तेमाल करते थे.

ये भी पढ़ें- इंदिरापुरम में बड़ा हादसा: नगर निगम के खुले नाले में गिरीं 70 साल की बुजुर्ग महिला, आधे घंटे तक फंसी रही अंदर; पड़ोसियों ने बचाया

शादी में खाना बनाने गए थे पिता

दिलचस्प बात यह है कि जब एनआईए ने घर पर दबिश दी, तब फैजान के पिता शकील अहमद घर पर मौजूद नहीं थे. वे पेशे से हलवाई हैं और पास ही में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए हुए थे. जब उन्हें मामले की भनक लगी तो वे घर पहुंचे. एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दिए हैं. परिजनों ने बातचीत में बताया कि शकील अहमद बीते ईद के त्योहार से पहले अपने बेटे फैजान से मिलने जेल भी गए थे, जिसके बाद से वे सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे.

दोस्त मुकीम के घर भी पहुंची टीम

फैजान के घर पर कार्रवाई के साथ-साथ एनआईए की एक दूसरी टीम ने स्वार के मेन रोड स्थित उसके करीबी दोस्त मुकीम के घर पर भी धावा बोला. जांच अधिकारियों को अंदेशा है कि मुकीम और फैजान के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी. टीम ने मुकीम के घरवालों से दोनों के रिश्तों, मुलाकातों और पुरानी गतिविधियों के बारे में लंबी पूछताछ की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital