उत्तर प्रदेश

1 करोड़ रिश्वत मांगने का मामला: निकांत जैन को 65 दिन बाद अदालत से ​जमानत मिली, निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश पर लटकी तलवार

Nikant Jain Got Bail: उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ की भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट ने निकांत जैन को जमानत दे दी है. निकांत पर IAS अभिषेक प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र प्रोजेक्ट में 5% कमीशन मांगने का आरोप था.

बीते 20 मार्च को लखनऊ पुलिस ने गोमती नगर से निकांत को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यूपी इन्वेस्ट के सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया था. मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई, जिसने निकांत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की.

FIR के अनुसार, निकांत ने SAEL सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड से प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए रिश्वत मांगी थी. जांच में अभिषेक प्रकाश का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ीं. निकांत की जमानत से इस हाई-प्रोफाइल मामले में नया मोड़ आ सकता है.

विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने दी जमानत

संवाद सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने पुलिस की ओर से मांगी गई कस्टडी देने से इनकार करते हुए निकांत को जमानत दी. इससे पहले 19 मई को ही एसआईटी ने 1600 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी.

यह भी पढ़िए: मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ FIR में हस्तक्षेप से इंकार, जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक; विदेश जाने पर प्रतिबंध

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

14 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

57 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago