मृतका निक्की भाटी और पति विपिन.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई निक्की भाटी मौत (Nikki Murder Case) मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसकी गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है. पुलिस भी Nikki Murder Case की कई एंगल से जांच कर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए ससुराल से लेकर उसके मायके और अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों के बयान सिलसिलेवार तरीके से दर्ज कर रही है.
इसी कड़ी में पुलिस ने जब फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज किए, तो एक नया ट्विस्ट निकलकर सामने आया. डॉक्टर और नर्स ने पुलिस को दिए गए गए बयान में बताया कि जब निक्की को जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उस समय वह होश में थी, और बात कर रही थी. अस्पताल के स्टाफ की मानें, तो निक्की ने उनसे बताया था कि घर में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी थी.
हालांकि पुलिस जब निक्की के इस बयान की पड़ताल करने उसके घर पहुंची, तो क्राइम सीन पर जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे इस बात की तस्दीक हो सके, कि निक्की सिलेंडर ब्लास्ट होने से जली थी. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है, कि आखिर निक्की ने ये बयान क्यों दिया, क्या किसी के कहने से उसने ऐसा स्टेटमेंट दिया था?
वहीं दूसरी तरफ निक्की की बहन कंचन के हत्याकांड (Nikki Murder Case) को लेकर दिए गए शुरुआती बयान और सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य इलेक्टॉनिक सबूत मेल नहीं खा रहे हैं. उसके बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है. इसलिए पुलिस अब दोबारा से कंचन के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है. पुलिस इस को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि निक्की के अस्पताल में दिए बयान के पीछे उसकी कोई मजबूरी थी, या फिर दबाव डालकर उससे ये बयान दिलवाया गया.
यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: मरने से पहले निक्की ने विपिन से क्या मांगा था, जानें उसके आखिरी शब्द क्या थे?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
अब पाकिस्तान की बारी...! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…