Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nikki Murder Case: मरने से पहले निक्की ने विपिन से क्या मांगा था, जानें उसके आखिरी शब्द क्या थे?

निक्की भाटी की मौत ने पूरे इलाके को हिला कररख दिया है. शुरुआत में मामला दहेज हत्या का बताया गया लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कहानी में कई और चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त की रात हुई निक्की भाटी की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. शुरुआत में मामला दहेज हत्या का बताया गया लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कहानी में कई और चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

निक्की की बहन और बेटे ने क्या बताया?

निक्की की बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई है उसने एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में निक्की आग में झुलसी हुई सीढ़ियों से उतरती हुई दिखी थी. कंचन ने आरोप लगाया कि निक्की के पति विपिन ने उसपर कुछ छिड़ककर आग लगा दी थी. निक्की के छोटे बेटे ने भी यही बयान दिया है. हालांकि घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए थे.

निक्की के चचेरे देवर ने क्या बताया?

अब यह मामला और उलझता जा रहा है. विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने दावा किया है कि घटना के वक्त विपिन घर पर नहीं था बल्कि पास की दुकान पर खड़ा था. देवेंद्र ने यह भी बताया कि वह खुद निक्की को अस्पताल ले गया था. जहां निक्की बार-बार एक ही बात बोल रही थी कि घुटन हो रही है और पानी मांगती रही.

अस्पताल की रिपोर्ट में क्या?

अस्पताल की रिपोर्ट में बताया गया है कि निक्की की मौत सिलेंडर से फटने से लगी आग के कारण हुई है लेकिन पुलिस को जांच में घटनास्थल पर सिलेंडर फटने के कोई सबुत नहीं मिले. वहां सिर्फ ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा और लाइटर मिला. CCTV फुटेज में भी विपिन दुकान के बाहर खड़ा नजर आया है.

इसे भी पढ़ें-SCO Summit 2025: टैरिफ विवाद पर ये तीन देश एक साथ, मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से बदल सकती है विश्व राजनीति की दिशा

अब सवाल उठता है कि क्या ये आत्महत्या थी, हादसा या हत्या? पुलिस जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. निक्की के आखिरी शब्दों ने इस केस को और भावुक बना दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest