Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पता चल गया, कैसे हुई थी निक्की की मौत? डॉक्टरों के सामने खुद दिया था बयान, अब पुलिस Nikki के स्टेटमेंट की सच्चाई जानने में जुटी

पुलिस जब निक्की के इस बयान की पड़ताल करने उसके घर पहुंची, तो क्राइम सीन पर जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे इस बात की तस्दीक हो सके, कि निक्की सिलेंडर ब्लास्ट होने से जली थी.

Nikki Murder Case

मृतका निक्की भाटी और पति विपिन.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई निक्की भाटी मौत (Nikki Murder Case) मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसकी गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है. पुलिस भी Nikki Murder Case की कई एंगल से जांच कर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए ससुराल से लेकर उसके मायके और अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों के बयान सिलसिलेवार तरीके से दर्ज कर रही है.

Nikki Murder Case में डॉक्टरों ने क्या कहा?

इसी कड़ी में पुलिस ने जब फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज किए, तो एक नया ट्विस्ट निकलकर सामने आया. डॉक्टर और नर्स ने पुलिस को दिए गए गए बयान में बताया कि जब निक्की को जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उस समय वह होश में थी, और बात कर रही थी. अस्पताल के स्टाफ की मानें, तो निक्की ने उनसे बताया था कि घर में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी थी.

पुलिस जांच में नहीं मिले सिलेंडर ब्लास्ट के सबूत

हालांकि पुलिस जब निक्की के इस बयान की पड़ताल करने उसके घर पहुंची, तो क्राइम सीन पर जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे इस बात की तस्दीक हो सके, कि निक्की सिलेंडर ब्लास्ट होने से जली थी. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है, कि आखिर निक्की ने ये बयान क्यों दिया, क्या किसी के कहने से उसने ऐसा स्टेटमेंट दिया था?

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: निक्की केस में आया नया मोड़, बहन की करतूत पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो क्लिप्स और बयान से खुले कई राज

वहीं दूसरी तरफ निक्की की बहन कंचन के हत्याकांड (Nikki Murder Case) को लेकर दिए गए शुरुआती बयान और सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य इलेक्टॉनिक सबूत मेल नहीं खा रहे हैं. उसके बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है. इसलिए पुलिस अब दोबारा से कंचन के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है. पुलिस इस को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि निक्की के अस्पताल में दिए बयान के पीछे उसकी कोई मजबूरी थी, या फिर दबाव डालकर उससे ये बयान दिलवाया गया.

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: मरने से पहले निक्की ने विपिन से क्या मांगा था, जानें उसके आखिरी शब्द क्या थे?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest