Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

New Delhi Stampede: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं.

New Delhi Stampede

रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान.

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ की घटना के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान

रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

कितनी ट्रेनें चलाई गईं?

रविवार सुबह 06 बजे तक, कुल 71 ट्रेनें चलाई गईं और इन ट्रेनों में 1.60 लाख से अधिक यात्री सवार हुए. वहीं, शनिवार (15 फरवरी) को कुल 339 ट्रेनें चलायी गई और इनमें 14.76 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर की.

यह भी पढ़ें- एक अनाउंसमेंट ने छीन ली 18 लोगों की जिंदगी, जानें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर क्यों मची भगदड़, कैसे बेकाबू हुई भीड़?

रेलवे ने इस बात की भी पुष्टि की कि सभी निर्धारित ट्रेनें अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा, बिना आरक्षण वाली ट्रेनें भी यात्री की मांग के अनुसार चलाई जा रही हैं.

रेल मंत्री ने जताया दुख

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं. मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पूरी टीम उन सभी लोगों की सहायता करने के लिए काम कर रही है जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं.

भगदड़ में 18 लोगों की मौत

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई. एलएनजीपी अस्पताल ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की और बताया कि कई घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. हादसे के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया. रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital