ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर
Plastic Food Containers Health Risks: मॉडर्न लाइफस्टाइल में प्लास्टिक का इस्तेमाल हर जगह देखने को मिलता है. खाने-पीने की चीजों से लेकर घरेलू सामान तक प्लास्टिक हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में खाना खाने से हमारी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. हाल ही में हुए एक नई स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है. यह अध्ययन हेल्थ एक्सपर्ट्स और आम लोगों के लिए ह चिंता का विषय बन गया है. ऐसे में आइए जानते हैं प्लास्टिक हमारे दिल के लिए कैसे खतरनाक हो सकता है.
हाल ही में हुई नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि प्लास्टिक के डिब्बों में खाना खाने से गंभीर बीमारी, खासकर कंजेस्टिव हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण हमारे पेट में जाकर सूजन और सर्कुलेटरी सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे ये खतरा पैदा होता है. ये रिसर्च Sciencedirect.com में प्रकाशित हुआ है.
वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक के बर्तनों में खाने और दिल की बीमारियों के खतरे के बीच संबंध जानने के लिए एक रिसर्च की. इस रिसर्च में दो स्टेप्स थे. पहले स्टेप में उन्होंने 3 हजार से ज्यादा चाइनीज लोगों के खाने के तरीकों का स्टडी किया. उन्होंने पाया कि जो लोग अक्सर प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते थे उनमें दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा था. वहीं दूसरे चरण में उन्होंने चूहे पर प्रयोग किया. चूहों को ऐसे पानी में रखा गया जिसमें ब्लैक प्लास्टिक कंटेनरों से रसायन लीक हुए थे. इस अध्ययन से यह पता चला कि हाई फ्रीक्वेंसी पर प्लास्टिक के केमिकल्स के संपर्क में आने से चूहों में हार्ट फेलियर के लक्षण देखे गए है.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं टैटू के शौकीन? तो बनवाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं
प्लास्टिक के डिब्बों में खाना रखने से छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण खाने में मिल जाते हैं और हमारे पेट तक पहुंच जाते हैं. ये कण पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पेट में छेद हो जाते हैं. इससे हानिकारक चीजें खून में मिल जाती हैं और सूजन होने लगती है. यह सूजन खून के बहाव को प्रभावित करती है और दिल पर बुरा असर डालती है. खाने की चीजों को प्लास्टिक में रखने से हमारी सेहत पर क्या असर होता है, इस बारे में वैज्ञानिकों ने कुछ नई बातें बताई हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि प्लास्टिक से कुछ हानिकारक रसायन निकलते हैं जो हमारे पेट में रहने वाले अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…