UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है. बहराइच में एक शख्स ने अपना पत्नी और तीन मासूम बच्चियों को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसके किए गए पुराने अपराध की गवाह थीं.
क्या है पूरा मामला?
मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र का है. जहां रामईपुरवा गांव के रहने वाले अनिरुद्ध कुमार ने दिल दहला देने वाला कांड किया है. बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध ने साल 2018 में अपने भाई की जमीन हथियाने के लिए उसकी हत्या करवा दी थी. उस कस में आरोपी की भाभी सुमन मुख्य गवाह थी लेकिन अनिरुद्ध ने साजिश रचकर और सुमन को डरा धमकाकर उससे शादी कर लिया और उसके साथ रहने लगा. अनिरुद्ध से शादी के बाद सुमन की दो बेटियां हुई जिसका नाम अंशिका और लाडो था. इसके अलावा भाई की भी एक बेटी नंदिनी थी जो आरोपी के साथ ही रहने लगी थी.
सुमन पर बयान बदलने का दबाव
जब हत्याकांड में अदालत में गवाही का समय आया तो अनिरुद्ध ने सुमन पर बयान बदलने का दबाव बनाने लगा. लेकिन सुमन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद अनिरुद्ध ने एक खौफनाक फैसला लिया. उसने योजना बनाई कि मंदिर जाने के बहाने वह अपनी पत्नी सुमन, बेटी अंशिका, लाडो और नंदिनी को नदी किनारे ले जाएगा और चारों को जिंदा पानी में फेंक देगा और ऐसा ही किया भी.
सुमन की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी
इस घटना की जानकारी सुमन की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.अब पुलिस आरोपी के एक दोस्त की तलाश कर रही है जो इस वारदात में अनिरुद्ध का साथ दिया था. वहीं गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-‘चार राज्य, 70 लोगों की टीम और…’,जानें कैसे अर्चना तिवारी ने अपनी चालबाजी से 12 दिनों तक लोगों को किया गुमराह
ये घटना बताती है कि लालच और खुद को बचाने की हवस इंसान को किस हद तक गिरा सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





