उत्तर प्रदेश

नोएडा में County Group और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच जारी

County Group: नोएडा में काउंटी ग्रुप और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी छापेमारी की. नोएडा यूनिट की करीब 30 टीमों ने वेस्ट यूपी के विभिन्न शहरों में काउंटी ग्रुप से जुड़े कॉरपोरेट ऑफिस में सर्च ऑपरेशन चलाया. यह छापेमारी अनअकाउंटेड और कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलने के बाद की गई है, जिसमें शेल कंपनियों के जरिए पैसे को डायवर्ट करने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार, काउंटी ग्रुप के खिलाफ काफी समय से जांच चल रही थी और अब पुख्ता साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की गई. आयकर विभाग को कंपनी के अकाउंट्स में हेराफेरी और टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च ऑपरेशन सुबह करीब आठ बजे से एक साथ शुरू किया गया था, जिसमें नोएडा के अलावा अन्य स्थानों से भी विभाग की टीमों का सहयोग लिया गया.

नोएडा में काउंटी ग्रुप के बड़े प्रोजेक्ट

नोएडा में काउंटी ग्रुप के तीन बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी प्रोजेक्ट का आवंटन काउंटी के नाम नहीं है. काउंटी ग्रुप इन प्रोजेक्ट्स में को-डेवलपर के तौर पर काम कर रहा है. इनमें नोएडा के सेक्टर-121 में ‘क्लियो काउंटी’, सेक्टर-115 में ‘एंबियंस’ और सेक्टर-107 में ‘ऐस’ के नाम पर आवंटन हुआ है. इसके अलावा, सेक्टर-151 में ‘शिरजा’ के नाम पर भी एक आवंटन है, जिसमें काउंटी ग्रुप का शेयर है.

जांच में यह बात सामने आई है कि काउंटी ग्रुप ने फ्लैट की खरीद-फरोख्त में कैश ट्रांजैक्शन किया, जिससे बड़े पैमाने पर टैक्स हेराफेरी की गई. इसके अलावा, कोलकाता में शेल कंपनियां बनाकर पैसे को डायवर्ट करने की जानकारी भी मिली है.

कॉरपोरेट ऑफिस से महत्वपूर्ण फाइलें बरामद

आयकर विभाग को इन सब मामलों के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं, जिस पर आधारित यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. काउंटी ग्रुप का कॉरपोरेट ऑफिस नोएडा के सेक्टर-132 में है. यहां टीम ने लैपटॉप और अकाउंट्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला है. अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है और इनसे संबंधित पूछताछ जारी है.

इस सर्च ऑपरेशन में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं. कुल मिलाकर, 30 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 30 से अधिक टीमों ने काम किया. अधिकारियों का कहना है कि यह सर्च ऑपरेशन लंबा चल सकता है.


ये भी पढ़ें- संगम तट की सफाई करने उतरे छात्र, स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को कर रहे सार्थक


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

3 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

3 hours ago