Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संगम तट की सफाई करने उतरे छात्र, स्वच्छ महाकुम्भ के नारे को कर रहे सार्थक

महाकुम्भ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं.

cleanliness campaign

स्वच्छता अभियान

Edited by Akansha

लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज झूंसी प्रयागराज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्वच्छता अभियान चलाकर मेला समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ कुंभ के संकल्प को साकार किया. इस अवसर पर सेक्टर 18 एवं 19 के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य डॉ निरंजन कुमार सिंह सहित कॉलेज के समस्त शिक्षक उपस्थित थे.

झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश

कॉलेज के 100 से अधिक एनसीसी स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थी और शिक्षकों ने सेक्टर 18 में 1 घंटे से अधिक समय तक स्वच्छता अभियान चलाया इस दौरान विद्यार्थियों ने झाड़ू लेकर सफाई की और नालियों में तथा मेला क्षेत्र में बिखरे हुए पॉलिथीन एवं अन्य प्रकार के सामग्रियों को उठाकर पॉलीबैग में एकत्रित किया. विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया.

विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता जीवन का संस्कार है और इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों ने स्वच्छ कुंभ के संकल्प को कुंभ समाप्ति के पश्चात भी साकार किया है. उन्होंने कहा कि कुंभ में करोड़ों लोग सम्मिलित हुए जिनके लिए स्वच्छता का उच्च कोटि का प्रबंध किया गया था बावजूद इसके कुछ लोगों ने सड़कों पर और नालियों में पॉलिथीन सहित अन्य सामग्रियों को फेंक कर गंदगी फैलाई जिसे समय रहते हटाया जाना पर्यावरण के लिए जरूरी है.

विद्यार्थियों का संकल्प- स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि इस अभियान से स्कूली बच्चों के अंदर न सिर्फ स्वच्छता का संस्कार विकसित होगा, बल्कि वह कुंभ समाप्ति के बाद गंगा के कछार को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान भी दे सकेंगे.  स्वच्छता अभियान में कॉलेज के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कूड़े एकत्रित करने में अपना हाथ बटाया. झूंसी में गंगा के तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह आगे भी स्वच्छता अभियान चलाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital