उत्तर प्रदेश

नोएडा को आग में झोंकने वाला आदित्य आनंद कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे? जानें बिहार के इंजीनियर की पूरी कुंडली

Noida Labor Protest Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुए उग्र श्रमिक आंदोलन और आगजनी ने पूरे प्रशासन की नींद उड़ा दी थी. वेतन वृद्धि और काम की परिस्थितियों को लेकर शुरू हुए इस प्रदर्शन को हिंसक रूप देने वाले मुख्य साजिशकर्ता की तलाश आखिरकार पूरी हो गई है. यूपी एसटीएफ और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस पूरी हिंसा के ‘मास्टरमाइंड’ आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नोएडा को आग की भट्टी में झोंकने वाला यह शख्स कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि प्रतिष्ठित एनआईटी (NIT) से पढ़ा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. आइये जानें इसकी पूरी कुंडली?

कौन है आदित्य आनंद? (Noida Labor Protest Mastermind)

आदित्य आनंद (28 वर्ष) मूल रूप से बिहार के वैशाली (हाजीपुर) का रहने वाला है. वर्ष 2020 में उसने एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की और कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया. कुछ समय गुरुग्राम में नौकरी करने के बाद वह ‘मजदूर बिगुल’ नामक संगठन से जुड़ गया और एक यूट्यूब चैनल व मैगजीन के लिए रिपोर्टर के तौर पर काम करने लगा.

रिपोर्टर की आड़ में उसने नोएडा सेक्टर-37 के अरुण विहार में रहकर मजदूरों के बीच अपनी गहरी पैठ बना ली. पुलिस जांच में सामने आया है कि 13 अप्रैल की हिंसा से पहले उसने 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कई गुप्त बैठकें कीं और अपने साथियों रूपेश रॉय और मनीषा चौहान (जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है) के साथ मिलकर इस उपद्रव का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया.

विदेश भागने का था ‘प्लान’

11 अप्रैल को जब उसके साथी रूपेश और मनीषा पुलिस (UP STF Noida polic) के हत्थे चढ़े, तो आदित्य 12 अप्रैल को ही नोएडा से दिल्ली भाग गया. 1 लाख रुपये का इनामी घोषित होने के बाद एसटीएफ और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. पुलिस को चकमा देने के लिए इस शातिर इंजीनियर ने अपने लंबे बाल कटवा लिए, सिर पर टोपी पहन ली और टी-शर्ट के ऊपर शर्ट पहनकर अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा! 3 नहीं, अब 5 सदस्यों के खर्च पर बनेगी सैलरी; 69,000 न्यूनतम वेतन और 4 गुना बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली से ट्रेन पकड़कर तमिलनाडु पहुंचा था और वहां से केरल होते हुए समुद्र के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था. लेकिन, पुलिस की सटीक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग और सर्विलांस ने उसके इस ‘ग्रैंड एस्केप प्लान’ पर पानी फेर दिया और उसे तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर धर दबोचा.

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की होगी जांच (Aditya Anand Roll In Noida Protest)

नोएडा में उपद्रवियों ने कई फैक्ट्रियों में जमकर तोड़फोड़ की थी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था, जिससे औद्योगिक हब को भारी वित्तीय नुकसान हुआ. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक प्रदर्शन की आड़ में हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

आदित्य आनंद को अब ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाया जा रहा है. पुलिस अब आदित्य को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या इस आगजनी के पीछे किसी बड़े संगठित नेटवर्क का हाथ था? उसके मोबाइल चैट और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए देश-विदेश से हो रही फंडिंग की भी गहन जांच की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

2 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

16 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

25 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

38 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

40 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

43 minutes ago