Paramount Golf Forest Robbery
Paramount Golf Forest Robbery: नोएडा के पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में पिछले हफ्ते हुई चोरी और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवरात, नकदी समते कई अन्य माल बरामद किये है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कैब चलाने का काम करते थे. वो कैब चालन की आड़ में पहले रेकी करते थे. जब उन्हें तसल्ली हो जाती थी कि घर में वारदात को अंजाम देना आसान है. तो वहां पहुंचकर लूटपाट करते थे. गिरफ्तार सभी आरोपी कासगंज जिले के रहने वाले हैं.
आज रविवार को सुरजपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में हुई चोरी में शामिल बदमाश तिलपता गोलचक्कर के पास से सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर गुजरेंगे.
मामले की सूचना पर पुलिस ने गोलचक्कर के पास चेकिंग शुरू कर दी. थोड़ी ही देर में वहां एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आ पहुंची. उसका नंबरप्लेट टैक्सी का था. जब पुलिस ने कार को घेर लिया तो, कार में सवार युवकों ने पुलिस पर गोली चला दी.
जान बचाने के नियत से पुलिस ने भी बदमाशों पर काउंटर फायरिंग कर दी. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. वहीं दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया.
बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 4 तमंचे और घटना में शामिल कार बरामद हुई. जब कार की तलाशी के दौरान पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में हुई लूट और चोरी की नकदी, जेवरात सहित कई सामान मिले.
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में लूट की घटना में शामिल 4 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे, उसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें- 5500 से ज्यादा मौतें! हिमालय पर क्यों बार-बार फट रहे बादल? 5 खौफनाक सच
वही इस पूरी घटना के खुलासा के बाद पीड़ित परिवार ने भी एक हफ्ते में कैसे का खुलासा करना और माल बराबर करने पर पुलिस का धन्यवाद किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…