सावधान! आपकी सोसाइटी के बाहर खड़ा कैब ड्राइवर लुटेरा तो नहीं? नोएडा की इस बड़ी वारदात से सामने आया चौंकाने वाला पैटर्न
Paramount Golf Forest Robbery: नोएडा के पॉश सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में पिछले हफ्ते हुई चोरी और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवरात, नकदी समते कई अन्य माल बरामद किये है.





