उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

दिल्ली-एनसीआर में लगातार अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस अपने-अपने इलाके में लगातार छानबीन कर रही है. इस सर्च अभियान में अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसी कड़ी में नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गुरुवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया.

अभियुक्तों का विवरण

1. मौ0 फखरु‌द्दीन उर्फ रोनी पुत्र मौ0 सफीकुल इस्लाम निवासी ग्राम मराध्यार पौ मनतरातुली हाट जिला ठाकुर गांव बांग्लादेश उम्र-20 वर्ष

2. रिहान पुत्र मौ0 रबू निवासी ग्राम गेरुआडांगी पो. मुन्ना टोली हाट जिला ठाकुर गांव बाग्लादेश उम्र करीब 22 वर्ष

3. मौ0 मौमीन पुत्र मौ० मुकबूल निकासी ग्राम बेलाजन डाक बेलाजन जिला ठाकुरगांव बांग्लादेश उम्र करीब 23 वर्ष

4. मौ0 कामरूल पुत्र मौ0 जमाल निवासी ग्राम माराधार जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 18 वर्ष

5. मौं0 क्य्यूम उर्फ रिपोन पुत्र मौ0 फज्जुल हुसैन निवासी ग्राम गेरूआ डागी जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 24 वर्ष

6. रविउल इस्लाम पुत्र मौ0 मजीवुर रहमान निवासी ग्राम उतर सोनावती जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 24 वर्ष

7. राशिल पुत्र मौ0 फजलूहक निवासी माराधार जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 19 वर्ष

8. सोहेल राणा पुत्र मौ0 सुलेमान अली निवासी गेरूआ डांगी जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 20 वर्ष

इन आरोपियों को पिलर नंबर 82, सलारपुर दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 336(3)/340(2) बीएनएस और 14(ए) विदेशी एक्ट में मामला दर्ज किया है.

यह कार्रवाई बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों के साथ पहचान के गंभीर मामलों में कड़ी निगरानी और सतर्कता का परिणाम है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगातार इस तरीके का अभियान चलाकर गौतमबुद्ध नगर जिले के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर वापस भेजने की तैयारी भी की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, कई ऐसे अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी हैं, जो यहां पर अपना आधार कार्ड बनवाकर अलग-अलग हिस्सों में रहकर काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

27 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago