देश

भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि! खोजा विशाल एलियन ग्रह, जिसमें समा सकती हैं 263 पृथ्वी

भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने सौर मंडल के बाहर एक नया और विशाल ग्रह खोजा है, जिसे TOI-6038A b नाम दिया गया है. यह ग्रह इतना बड़ा है कि इसमें 263 पृथ्वी समा सकती हैं. इसका द्रव्यमान पृथ्वी से 78.5 गुना अधिक है, जबकि इसकी त्रिज्या पृथ्वी से 6.41 गुना बड़ी है. यह ग्रह एक बाइनरी सिस्टम का हिस्सा है और शनि के समान एक घना ग्रह माना जा रहा है.

कैसे हुई यह बड़ी खोज?

इस ग्रह की खोज अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के वैज्ञानिकों की टीम ने की है. यह खोज माउंट आबू वेधशाला में की गई, जहां 2.5 मीटर दूरबीन का इस्तेमाल किया गया. वैज्ञानिकों को इस ग्रह में एक विशाल चट्टानी कोर होने के संकेत मिले हैं.

यह ग्रह एक धातु-समृद्ध F-प्रकार के तारे की परिक्रमा कर रहा है. इसकी कक्षा लगभग गोलाकार है और यह अपने तारे का एक चक्कर 5.83 दिनों में पूरा करता है.

F-प्रकार के तारे हमारे सूर्य से अधिक गर्म और चमकीले होते हैं, लेकिन सबसे गर्म तारों की श्रेणी में नहीं आते. इनकी चमक सूर्य से 1.5 से 5 गुना अधिक होती है. ये तारे A-प्रकार (गर्म) और G-प्रकार (सूर्य जैसा) के बीच आते हैं.

TOI-6038A b क्यों खास है?

यह ग्रह नेपच्यून जैसे ग्रहों और गैस दानव ग्रहों (जैसे शनि और बृहस्पति) के बीच की श्रेणी में आता है. इसे “सब-सैटर्न” कहा जाता है. हमारे सौर मंडल में इस तरह का कोई ग्रह नहीं पाया जाता. इसलिए, यह ग्रह ग्रहों के निर्माण और उनके विकास को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण खोज है.

इसरो ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि यह खोज माउंट आबू के गुरुशिखर वेधशाला में मौजूद 2.5 मीटर दूरबीन और PARAS-2 स्पेक्ट्रोग्राफ की मदद से की गई. इस खोज का पूरा विवरण प्रतिष्ठित एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है.


ये भी पढ़ें- SpaDeX: इसरो के ISRO डॉकिंग टेस्ट का Video आया सामने, अनडॉकिंग की ओर बढ़े कदम


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

8 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

15 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

25 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

29 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

33 minutes ago