Bharat Express DD Free Dish

Illegal Immigration

सुप्रीम कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अमोल चंद्र दास उर्फ सुजीब को सशर्त जमानत दे दी है.

Money Laundering ED Probe: डंकी रूट मामले में ED ने दिल्ली ट्रैवल एजेंट से 4.62 करोड़ नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त किया. कुल 19 करोड़ की संपत्ति सीज, अवैध अमेरिका प्रवास की जांच में बड़ा खुलासा हुआ.

अमरोहा के मंडी धनौरा में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। दोनों पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। महिला ने पहले खुद को पश्चिम बंगाल की बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और नेपाल के रास्ते भारत आई थी। यह मामला सीमा हैदर केस जैसा दिख रहा है, क्योंकि दोनों मामलों में नेपाल रूट और बिना दस्तावेज़ प्रवेश जैसी समानताएँ सामने आई हैं। खुफिया एजेंसियाँ हर एंगल से जांच कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी. वी. आनंद बोस सोमवार को नॉर्थ 24 परगना के हकीमपुर भारत–बांग्लादेश बॉर्डर का दौरा करेंगे.

दिल्ली-एनसीआर में लगातार अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस अपने-अपने इलाके में लगातार छानबीन कर रही है.

अमेरिका ने मेक्सिको से लगने वाली दक्षिणी सीमा पर अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया है. इनमें 500 मरीन कॉर्प्स और 1000 सैनिक शामिल हैं.

ट्रंप ने वेनेजुएला के एक अंतरराष्ट्रीय अपराध गैंग "Tren de Aragua" को खत्म करने का भी वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर वे फिर से चुने जाते हैं, तो वे इस गैंग के खिलाफ एक विशेष 'Operation Aurora' शुरू करेंगे.