खेल

लखनऊ: सरोजनीनगर में क्रिकेट का महासंग्राम, 14 फरवरी को इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल

Sarojini Nagar Sports League: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ का आयोजन किया गया है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 दिसंबर 2022 को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा की गई थी. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेल के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग अपने छठवें चरण के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस लीग के अंतर्गत आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को खेला जाएगा.

आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी बनाम सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल

चैंपियनशिप में कुल 48 टीमों के 720 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया और 50 रोमांचक मुकाबले खेले गए. अब टूर्नामेंट के फाइनल में आदर्श इंडिया मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज और सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी.

फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ₹50,000, स्पोर्ट्स किट, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹25,000, स्पोर्ट्स किट, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे. पुरस्कार वितरण माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के द्वारा किया जाएगा.

सरोजनीनगर को स्पोर्ट्स हब बनाने की पहल

इस लीग के अंतर्गत अब तक 5 बड़े खेल आयोजन हो चुके हैं, जिसमें 5200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. अब तक इस लीग के तहत अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट, क्रिकेट चैंपियनशिप, फुटबॉल टूर्नामेंट, वॉलीबॉल चैंपियनशिप और अंतर-मंडल क्रिकेट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं. छठवें चरण की क्रिकेट चैंपियनशिप में इंटर स्पोर्ट्स क्लब का लीग मुकाबला अभी भी जारी है.

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग सरोजनीनगर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है. इस आयोजन से स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिल रहा है और उनकी प्रतिभा को निखारने का शानदार मंच मिल रहा है.

इस ग्रैंड फिनाले को कवर करने के लिए विभिन्न मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम स्थल पर अपने प्रतिनिधियों को भेजने का अनुरोध किया गया है, ताकि इस रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों की मेहनत को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सके.


ये भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश क्रिकेट में रचेगा इतिहास? नजमुल हसन शांतो की चुनौती- “हम चैंपियन बनने जा रहे हैं”


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

46 minutes ago