उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन की असीम संभावनाएं, अयोध्या में राम मंदिर बनने से पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और पिछले वर्ष राज्य में 48 करोड़ पर्यटक आए थे. उन्होंने कहा कि अधिकांश पर्यटक धार्मिक पर्यटन के लिए आए थे. 2023 में काशी में यह संख्या 10 करोड़ से अधिक रही. मथुरा-वृंदावन में 7.5 करोड़ से ज्यादा और अयोध्या में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक आए. 500 वर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद यह संख्या कई गुना बढ़ गई है.

धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाएं- सीएम

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इको टूरिज्म पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि नैमिषारण्य, चित्रकूट, शुकतीर्थ, विंध्यवासिनी धाम, मां पाटेश्वरी धाम, मां शाकंभरी धाम सहारनपुर, बौद्ध तीर्थ स्थल कपिलवस्तु, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, संकिसा, लखनऊ के निकट जैन और सूफी परंपरा से जुड़े स्थानों में धार्मिक पर्यटन की पहले से ही काफी संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी संसद की गरिमा

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के तराई क्षेत्र (बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत) में प्राचीन काल के वन हैं, जबकि दूसरी ओर नेपाल में वन लुप्त हो चुके हैं. चूका, दुधवा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाद अब चित्रकूट और बिजनौर के अमनगढ़ में टाइगर रिजर्व की प्रगति का काम किया जा रहा है.

हेरिटेज और इको टूरिज्म की भी संभावनाएं हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रदेश में हेरिटेज और इको टूरिज्म की भी संभावनाएं हैं. आदित्यनाथ ने कहा, “अतीत और इतिहास से जुड़ने का प्रयास होना चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि हम सभी भविष्य की चेतावनियों के प्रति सचेत रहें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

14 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

28 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

42 minutes ago