उत्तर प्रदेश

बलिया में मिला तेल का भंडार! ONGC ने शुरू की खुदाई

Oil Reserve Discovery in Balia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सागरपाली गांव के पास कच्चे तेल के कुएं की संभावना पर ONGC ने खुदाई शुरू कर दी है. यह खुदाई इलाके के किसानों के लिए सौभाग्य लेकर आ सकती है, क्योंकि इससे उनकी जमीनें महंगे दामों पर अधिग्रहित हो सकती हैं.

यह तेल का विशाल भंडार बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के परिवार की जमीन पर मिला है. गंगा बेसिन में किए गए तीन महीने के सर्वे के बाद 3,000 मीटर की गहराई में तेल के भंडार का पता चला है. ONGC ने सेनानी परिवार से साढ़े छह एकड़ जमीन तीन साल के लिए पट्टे पर ली है और इसके लिए सालाना 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.

गहरी बोरिंग से तेल की खोज जारी

ONGC के अधिकारियों के मुताबिक, तेल का भंडार 3,000 मीटर की गहराई में है. हालांकि, यह भंडार बहुत गहरी जमीन में है, इसलिए 3,001 मीटर गहरी बोरिंग की जा रही है. इस प्रक्रिया के लिए रोजाना 25,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि खुदाई का काम तेजी से हो रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह के अंत तक बोरिंग का काम पूरा हो जाएगा. अगर खुदाई से पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है, तो गंगा बेसिन में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कुएं खोदने की योजना है.

किसानों के लिए सुनहरा अवसर

जमीन के मालिक नील पांडे ने बताया कि ONGC ने तीन साल के लिए उनकी जमीन को पट्टे पर लिया है, जिसके बदले उन्हें हर साल 10 लाख रुपये मिलेंगे. तीन साल बाद, यह समझौता एक साल और बढ़ सकता है. यदि खुदाई में तेल मिल जाता है, तो ONGC कंपनी आसपास की जमीनों को महंगे दामों पर अधिग्रहित कर सकती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है.

कच्चे तेल का भंडार 300 किलोमीटर क्षेत्र में फैला

जानकारी के अनुसार, कच्चे तेल और गैस का यह भंडार बलिया के सागरपाली गांव से लेकर प्रयागराज के फाफामऊ तक फैला हुआ है, जो लगभग 300 किलोमीटर का क्षेत्र है. इस विशाल भंडार के मिलने से भारत न केवल ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अरब देशों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस भंडार से भारत को कई दशकों तक ईंधन की आपूर्ति हो सकती है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा में भी सुधार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago