उत्तर प्रदेश

यूपी के चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती कार पर गिरा 50 साल पुराना पेड़, दंपती की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के सदर कोतवाली क्षेत्र के कालू पाही में रविवार को चलती स्कार्पियों पर पेड़ गिरने से एक गंभीर हादसा हो गया, जिसमें दंपती की मौत हो गई और बेटा, नाती एवं चालक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चलती कार पर अचानक गिरा पुराना पेड़

चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कालूपुर पाही के पास चलती कार पर अचानक महुआ का पुराना पेड़ गिर गया, जिससे कार में बैठे सभी लोग दब गए. सूचना मिलने पर नजदीकी थाना क्षेत्र से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जेसीबी बुलाकर पेड़ को हटवाया. जेसीबी ने स्कार्पियों को तोड़ कर महिला सहित चार लोगों को बाहर निकाला जिसके बाद घायलों को एंबुलेस से जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन जबतक पेड़ को हटाया गया तबतक वृद्ध की जान जा चुकि थी. उधर, जिला अस्पताल ने वृद्ध महिला को भी मृत घोषित कर दिया.

डीएम ने बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को दिया निर्देश

सूचना पर पहुंचे डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल जाकर घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया. हालांकि, घायलों की हालत काफी गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल ने उन्हें रेफर कर दिया.

कुछ देर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली जहां बेटे ने बताया कि उसके पिता मध्य प्रदेश में मंडला जिले में डीएफओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.

हाईवे पर एक घंटे तक लगा रहा जाम

पेड़ गिरने के कारण हुए इस हादसे से झांसी-मिर्जापुर हाईवे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसकी वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं. जब मशीन से पेड़ काटवाकर जेसीबी से लकड़ी हटवाई गई तब जाकर जाम खुला.

बताया गया कि ये पेड़ लगभग 50 साल पुराना था जो बिल्कुल जर्जर हो चुका था. दो सालों से पेड़ को कटवाने के लिए वन विभाग से पत्राचार भी किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते रविवार को ये हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें:बुलंदशहर में भयानक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने मारी थी टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

34 minutes ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

37 minutes ago

​हिटमैन का ‘जिगरी’ गब्बर: 350 रन का प्रेशर और वो एक हंसी… रोहित शर्मा ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…

51 minutes ago