Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बुलंदशहर में भयानक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने मारी थी टक्कर

Bulandshahr Road Accident: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए. ट्रॉली में बैठे श्रद्धालुओं के शव इधर-उधर बिखर गए.

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr Accident) में एक भयानक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं.

यह हादसा सुबह 2 बजे NH 34 पर घटाल गांव के पास हुआ. जहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए. ट्रॉली में बैठे श्रद्धालुओं के शव इधर-उधर बिखर गए. हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. कंटेन में धान की भूसी लदी हुई थी.

राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे श्रद्धालु

हादसे की सूचना मिलते ही DM श्रुति और SSP दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया. ये सभी श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे.

वहीं हादसे के बाद NH-34 पर जाम लग गया. जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया और यातायात को चालू किया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-हूती समझौते की..! इजरायल की मिसाइलों से दहली यमन की राजधानी; लाल सागर में बढ़ा तनाव

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. इनमें से 10 घायलों का बुलंदशहर जिला अस्पताल में और 23 घायलों को खुर्जा अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं गंभीर रूप से 10 घायलों को अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया है.

खबर अपडेट की जा रही है…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital