उत्तर प्रदेश

राजभर का बड़ा आरोप, बोले- सपा सरकार में शिवपाल DGP को और अखिलेश ठेकेदारों को भेजते थे सिफारिशी पर्चियां

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ‘विभागों के बंटवारे की पर्चियां ऊपर से आने’ की बात कहकर योगी सरकार पर तंज कसा था. अब उनके इस बयान पर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को पलटवार किया है.

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव खुद पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे, तब उनके यहां फैसले किस तरह होते थे, यह सभी जानते हैं.

राजभर ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती के दौरान शिवपाल यादव डीजीपी को सिफारिशी पर्चियां भेजते थे, जबकि ठेका और पट्टों के मामलों में अखिलेश यादव की ओर से पर्चियां चलती थीं. उन्होंने कहा कि शायद उसी वजह से आज भी उनके दिमाग में वही बातें चल रही हैं.

उन्होंने आगे कहा कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है, तो इससे अखिलेश यादव को क्या परेशानी है. अगर उन्हें कोई दिक्कत है, तो वह खुलकर अपनी बात रखें.

अखिलेश ने साधा था निशाना

दरअसल, इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था,

यूपी में, मंत्रियों के नामों के बाद, अब क्या उनके विभागों के लिए ‘पर्चियां’ भी ऊपर से ही आएंगी? मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की असली वजह बस यही है कि मंत्रालयों-विभागों से होने वाली ‘कमीशन-कमाई’ के बंटवारे को लेकर ‘डबल इंजन’ आपस में ही टकरा रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद नियुक्त हुए नए मंत्री तो बस गैलरी में बैठे बेचारे दर्शक बनकर रह गए हैं, जो गेंद को इधर-उधर जाते देख रहे हैं. भाजपा का यह ‘डबल इंजन’ बाकी सभी मंत्रियों को किनारे लगा देता है.

युद्ध की वजह से बंद हो गई आवाजाही

ओम प्रकाश राजभर ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कहा कि पूरा देश इस समय युद्ध की चपेट में पहुंच चुका है. ईरान और अमेरिका के युद्ध की वजह से पड़ोसी देश उससे प्रभावित हो रहे हैं. हमारे यहां ईरान से तेल और सीएनजी आता है. युद्ध की वजह से आवाजाही बंद हो गई है, जिसके कारण इनके दाम बढ़े हैं.

उन्होंने आगे कहा,

पीएम मोदी का हमेशा प्रयास रहता है कि शांति बनी रहे. वह शांति का संदेश लेकर दुनियाभर में जाते रहते हैं ताकि लोग अमन-चैन से रहें और लड़ाई नहीं करें. सभी देश मिलजुलकर आयात-निर्यात करते रहें.

चुनाव में हेराफेरी के आरोप निराधार

उन्होंने टीएमसी के पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा पर हेरा-फेरी का आरोप लगाने और केंद्रीय बल की मदद लेने के आरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद यही आरोप लगते हैं. पिछले चुनाव में जब तृणमूल ने जीत दर्ज की, तो उस समय कोई आरोप नहीं लगा. उसके पहले भी सरकार बनी थी, तो उस समय भी कोई आरोप नहीं लगा.

ये भी पढ़ें- CBI के हत्थे चढ़ा NEET का ‘किंगपिन’, पीवी कुलकर्णी ने पुणे में लगाई थी स्पेशल क्लास, छात्रों को रटवाए थे जवाब

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि चुनाव हारने के बाद वह आरोप लगाते हैं. उनका आरोप निराधार है और उसमें कोई दम नहीं है. सभी के लिए कोर्ट का दरवाजा खुला है. ममता बनर्जी हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाएं, तो सभी के लिए दरवाजा खुला है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

26 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago