उत्तर प्रदेश

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि वह अयोध्या के राम मंदिर जाते समय अपने “दिल्ली वाले बड़े भाई” को भी साथ लेकर जाएं और 1990 में कारसेवकों पर हुई फायरिंग के लिए माफी भी मांगें.

अखिलेश यादव दिसंबर में अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन और पूजा करने वाले हैं.

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

‘अखिलेशजी, अब जब आप रामलला का आशीर्वाद लेने अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं, तो अपने दिल्ली वाले बड़े भाई को भी साथ ले जाइए. आखिर उनकी मां और उनकी पार्टी ही तो भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताती रही है.’

उन्होंने कहा कि रास्ते में उन्हें अयोध्या अपनी आंखों से दिखाइए. उन्हें बताइए कि भगवान श्रीराम कोई काल्पनिक पात्र नहीं हैं. अयोध्या रामलला की जन्मभूमि है और विदेशी आक्रमणकारियों ने वहां का मंदिर तोड़कर उसकी जगह मस्जिद बनवाई थी.

बड़े भाई को लेकर कह दी ये बात

उत्तर प्रदेश के मंत्री ने अखिलेश यादव से यह भी कहा कि वे अपने ‘बड़े भाई’ राहुल गांधी को बताएं कि अब वे कांग्रेस की ऐतिहासिक गलतियों का बोझ नहीं उठाएंगे. उन्होंने कहा, ”रामलला के सामने सिर झुकाइए और अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलतियों का प्रायश्चित कीजिए.”

राजभर ने आगे कहा,

अखिलेश भैया, बात सिर्फ आपके बड़े भाई की नहीं है. जब आप रामलला के दर्शन करने जाएं, तो उन पूज्य कारसेवकों की आत्माओं से भी क्षमा मांगिए, जिन पर आपकी समाजवादी पार्टी की सरकार ने गोली चलवाई थी.

समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों के लिए आपने खुद भी कई टोपियां पहनीं और मुसलमानों को भी बहुत सी राजनीतिक टोपियां पहनाईं. आपकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा इसी राजनीति में निकल गया. अगर आखिरकार आपको भगवान श्रीराम की शरण में ही आना था, तो इतनी देर क्यों लगाई, भैया?”

अखिलेश के फैसले का किया स्वागत

हालांकि, राजभर ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का स्वागत भी किया. उन्होंने कहा, ”फिर भी, देर आए दुरुस्त आए. आपका रामलला के दर्शन का फैसला स्वागत योग्य है. जाइए और उनका आशीर्वाद लीजिए. शायद अयोध्या की पवित्र धरती पर पहुंचकर आपको कुछ ऐसे सच दिखाई दें, जो राजनीति से ऊपर हैं.”

उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि अगले वर्ष अयोध्या में फिर भव्य और दिव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा.

राजभर ने कहा, ”लाखों दीप जलेंगे, अयोध्या फिर से जगमगाएगी और पूरी दुनिया रामलला की नगरी की भव्यता देखेगी. आपके जो समर्थक यह भ्रम फैला रहे हैं कि यह अयोध्या का आखिरी दीपोत्सव था, उनसे कहिए कि इस बात को मोटे अक्षरों में लिखकर नोट कर लें.”

उन्होंने अखिलेश यादव से इस वर्ष के दीपोत्सव का वीडियो देखने की भी अपील की, ताकि वे वहां उमड़ी लोगों की भीड़ को देख सकें.

जनसैलाब को भीड़ मत कहिये- राजभर

उन्होंने कहा, ”राम की पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी. उस जनसैलाब को सिर्फ भीड़ मत समझिए. उनके चेहरों को देखिए, उनकी आस्था को समझिए और जनता की भावना को जानने की कोशिश कीजिए. यदि राम को समझना है, तो पहले जनता को समझिए. जिस दिन जनता को समझ लेंगे, उसी दिन राम को भी समझ जाएंगे.”

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक सबकी लगेगी हाजिरी! बाहुबली अनंत सिंह की लाडली के ब्याह का कार्ड देख उड़ जाएंगे सबके होश

इसके साथ ही राजभर ने अखिलेश यादव को अगले वर्ष अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया.उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी पर खड़े होकर दीपोत्सव को अपनी आंखों से देखिए और उस जनभावना को महसूस कीजिए, जिसकी मैं बात कर रहा हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

10 seconds ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

8 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

20 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

30 minutes ago