उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ की त्रिवेणी के पवित्र संगम में अस्था की डुबकी लगायी. इस दौरान उन्होंने मां गंगा की विधिवत पूजा अर्चना कर तथा भगवान भोलेनाथ एवं सूर्य भगवान को अर्घ देकर देश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा.
नगर विकास मंत्री ने कुम्भ मेला क्षेत्र में नगर विकास विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं जैसे कि मूत्रालय, शौचालय, पीने के पानी और घाटों पर कपड़ा बदलने की व्यवस्था का निरीक्षण कर लोगों का अभिप्राय जाना. सभी श्रद्धालू बेहद प्रसन्न एवं प्रभावित दिखे.
मंत्री के संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद वहां पर युगांडा और कर्नाटक से आये श्रद्धालुओं ने उन्हें रोककर महाकुंभ की व्यवस्थाओं और विशेष रूप से स्वच्छता और लाइटिंग की प्रशंसा की. मंत्री एके शर्मा ने इसका श्रेय सफ़ाई कर्मियों एंव बिजली कर्मचारियों को दिया और सभी को नमन करते हुए धन्यवाद भी दिया. इससे अब यह सुनिश्चित हो गया है कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से आये श्रद्धालुओं ने भी महाकुंभ की व्यवस्थाओं से प्रभावित और गौरान्वित होकर जा रहे हैं.
नगर विकास मंत्री महाकुंभ में दो हफ्ते से लगातार तीर्थराज प्रयाग में रहकर व्यवस्थाओं पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं. जहाँ कुछ भी कमियाँ दिखती हैं वह तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर सुधार करवा रहे हैं, जिससे किसी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
नगर विकास मंत्री के प्रयासों से एवं उनके नेतृत्व में कुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्था बेहद चाक चौबंद रही, जिससे बसंत पंचमी में शाही स्नान सहित करोड़ों लोगों ने बेहद सुविधापूर्ण स्नान किया, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं हुई.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…