देश

CBI ने पिंजौर में वन्यजीव तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल और अन्य अवशेष बरामद

सीबीआई की वाइल्डलाइफ क्राइम यूनिट ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी की जानकारी के आधार पर 3 फरवरी 2025 को एक विशेष अभियान चलाया. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) के अधिकारियों के साथ मिलकर सीबीआई की टीम ने हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान तेंदुए की दो खाल, नौ दांत, 25 पंजे, तीन जबड़े के टुकड़े, तीन ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद किए.

मौके से तीन आरोपियों पीरदास, वजीरा और रामदयाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह के एक अन्य सदस्य रोहतास को कालका रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 61(2) और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 40, 49, 49B और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जांच में सामने आया कि आरोपियों में से एक पर पहले भी नेपाल पुलिस ने वन्यजीव अपराधों के मामले में चार्जशीट दायर की थी. जब्त किए गए सभी वन्यजीव अवशेष वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के शेड्यूल-1 के अंतर्गत आते हैं, जो दुर्लभ प्रजातियों के शिकार और तस्करी पर कड़ी सजा का प्रावधान करता है.

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें वन्यजीव तस्करी के स्रोत, इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और हिंदू मैरिज एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago