लाइफस्टाइल

Eid Wishes 2025: ईद के खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजना चाहते हैं खास संदेश, तो अपनो को ऐसे दें मुबारकबाद

Eid Wishes 2025: आज दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. रमजान के आखिरी रोजे यानी चांद रात नाले दिन ही चांद देखते ही ईद की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे से सभी गिले -शिकवे मिटाकर गले मिलते हैं, प्यार और मोहब्बत का इजहार करते हैं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं. घरों में मीठी सेवइयां बनाई जाती है. लोग एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार वालों या किसी खास को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेस्ट कोट्स और शायरी लेकर आए हैं जो आप किसी को भी भेज उन्हें अलग अंदाज में ईद मुबारक कह सकते हैं.

ईद के मौके पर भेजे ये खास शायरी

“ईद का दिन आया है, खुशियां साथ लाया है,
खुदा की रहमतों का पैगाम लाया है,
दुआ है हमारी इस ईद पर, आपकी हर तमन्ना पूरी हो जाए.
ईद मुबारक!”

”चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,
खुशहाल हो आपका हर एक परिवार,
आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार.
ईद मुबारक!”

”रमजान के बाद आई है ईद,
खुशियां ही खुशियां लाई है ईद,
रहमतों की सौगात है ईद,
सभी को दिल से मुबारक हो ईद.”

”गुलों की खुशबू, अपनों का प्यार,
खुशियों की सौगात मिले बार-बार,
दुआ करते हैं अल्लाह से यही बार-बार,
आपको हर बार मिले ईद का त्योहार.”

”ईद है मोहब्बत का त्योहार,
रहो हरदम अपनों के साथ,
अल्लाह बरसाए रहमत अपनी, और हर ख्वाहिश हो आपकी पूरी इस बार.”

”ईद का ये खास दिन, मुबारक हो आपको,
खुशियों से भरी जिंदगी मिले आपको,
कभी कोई ग़म ना आए करीब, ऐसी दुआ करते हैं आपके लिए.”

”रमजान की इबादतों का सिला है ईद,
खुशियों और बरकतों की सौगात है ईद,
आपके चेहरे पर बनी रहे मुस्कान हरदम,
आपको और आपके परिवार को मुबारक हो ईद.”

”आज ईद का दिन है, गले लग जाओ,
मिलकर खुशियां मनाओ, दिल से मुस्कुराओ,
खुदा से दुआ है कि हर ईद यूं ही मुस्कुराते रहो.”
ईद मुबारक मेरे भाई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

41 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago