Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं

Eid-ul-Fitr: देश में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एकदूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Eid-ul-Fitr: देश में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एकदूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईद-उल-फितर की बधाई. यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए. आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले. ईद मुबारक!”

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें ईद उल फितर की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी गई है. पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है.

यह भी पढ़ें- पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी Eid की शुभकामनाएं

इसी पोस्ट में आगे लिखा है, खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही, आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है. इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital