उत्तर प्रदेश

काशी को करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज एकदिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन. इस दौरान पीएम मोदी ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को दी.

PM Modi ने अस्पताल का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है. यहां अपने काशीवासी तो हैं ही, संतजनों और परोपकारियों का भी संग है. इससे सुखद संयोग और क्या हो सकता है. अभी मुझे परमपूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन का, प्रसाद पाने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है. के आशीर्वाद से ही आज काशी को, पूर्वांचल को एक और आधुनिक अस्पताल मिला है. भगवान शंकर की नगरी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल जन-जन को समर्पित है.

उन्होंने आगे कहा, आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल वाराणसी और इस क्षेत्र के अनेकों लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा, उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा. ये अस्पताल बुजुर्गों की भी सेवा करेगा और बच्चों को भी रोशनी देगा. यहां बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त इलाज मिलने वाला है. ये अस्पताल, यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है.

पूर्वांचल को किया गया नजरअंदाज- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी की पहचान अनंतकाल से धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में रही है. अब काशी, यूपी के, पूर्वाचल के बड़े आरोग्य केंद्र, हेल्थकेयर हब के रूप में भी विख्यात हो रहा है. पहले की सरकारों के समय वाराणसी समेत, पूर्वांचल में स्वास्थ्य सेवाओं को जमकर नजरअंदाज किया गया. हालात ये थे कि 10 वर्ष पहले पूर्वांचल में दिमागी बुखार के इलाज के लिए ब्लॉक स्तर पर उपचार नहीं थे. बच्चों की मृत्यु होती थी, मीडिया में हो हल्ला होता था, लेकिन पहले की सरकारें कुछ नहीं करती थीं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election: बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जानें देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले कहां से लड़ेंगे चुनाव

पीएम मोदी ने कहा कि आज आरोग्य से जुड़ी भारत की रणनीति के पांच स्तंभ हैं-

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, यानी बीमारी होने से पहले का बचाव.
समय पर बीमारी की जांच.
मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं.
छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना.
स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago