सांकेतिक तस्वीर. (फोटो: IANS)
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड टीम की आठ विकेट की जीत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग के नए अपडेट के अनुसार, भारत अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन बेंगलुरु में हार के कारण दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त कम हो गई है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में मिली आठ विकेट से हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ रोचक हो गई है. अब तक भारत के पास 68.06 प्रतिशत अंक हैं, और उन्हें इसे बेहतर करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे और मुंबई में दो और टेस्ट खेलने हैं. इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज खेलनी है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (62.50 प्रतिशत) और श्रीलंका (55.56 प्रतिशत) का स्थान है.
भारत के पास इस समय 68.06 प्रतिशत अंक हैं और मौजूदा डब्ल्यूटीसी में उसके सात मैच बचे हुए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं. भारत को अपने दम पर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले सात मैचों में चार मैच जीतने होंगे. दक्षिण अफ्रीका अगर अपने सभी बचे हुए छह टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहता है तो वह 69.44 प्रतिशत अंक तक पहुंच सकता है.
दूसरी ओर 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई. उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया. न्यूजीलैंड की टीम भी रैंकिंग में शीर्ष दो में पहुंचने का लक्ष्य रख सकती है. उनके पास भारत के खिलाफ दो मैच हैं और फिर वे इंग्लैंड की टीम की मेजबानी करेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के ताजा मैच की बात करें तो बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में कीवी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने पहली पारी में भारत को सिर्फ 46 रन पर समेट दिया, जिससे न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड ने 356 रनों की बढ़त बनाई, जिसमें रचिन रवींद्र के शानदार 134 रनों का योगदान था. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाए, जिसमें सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी ने भारत को मुकाबले में वापस लाया. लेकिन दूसरी नई गेंद पर भारत ने सात विकेट गंवा दिए, जिससे न्यूजीलैंड फिर से खेल में वापस आया और मैच जीत लिया.
यह भी पढ़ें- ‘बचपन का सपना पूरा हुआ’, New Zealand के खिलाफ अपने पहले टेस्ट शतक पर Sarfaraz Khan
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…