अखिलेश यादव. (फोटो: IANS)
सपा (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की जनता के नाम ओपन लेटर (Open Letter) लिखा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लेटर में उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर चिंता जताई है. अखिलेश यादव ने लिखा कि यूपी की सड़कें भाजपाई भ्रष्टाचारों की मारी है. जनता खतरों से खुद ही सावधान रहें और खुद ही खुद की जान बचाएं. अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को बुलडोजर के अलावा और किसी से मतलब नहीं हैं.
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं दोहन हो रहा है. भाजपा सरकार को नियमों को लागू करने से कोई मतलब नहीं है उनका ध्यान बस वसूली और उगाही पर रहता है. अखिलेश ने कहा कि राज्य की सड़कें टूटी हैं, वाहन डग्गामार हैं, वाहनों की Over Speeding पर कोई रोक नहीं है, हेलमेट का नियम पैसा वसूलने का साधन भर है, बिना लाइसेंस वाले वाहन चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं. वाहनों की Over Loading पर कोई भी ध्यान नहीं है.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पुराने जर्जर वाहन सबके लिए खतरा बने हैं, चालक नशे में गाड़ी चला रहे हैं और उनसे जुर्माने के नाम पर केवल पैसा वसूली की जा रहा है, मनमानी पार्किंग और अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो गई है जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं, सड़क पार करने के नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है, ट्रैफिक पुलिस चौराहों के बीच में खड़े होकर नियमों का पालन कराने से अधिक कहीं कोनों में छुपकर उगाही करने का इंतजार करती है. अखिलेश यादव ने लेटर में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं है.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लेटर में कहा कि ऐसे और भी कई कारण हैं जिनकी वजह से यूपी की गाड़ियां लगातार सड़क हादसों का शिकार हो रही है. इसलिए अकेले सड़क पार करने वाले बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ वाहन चालकों, अभिभावकों और बच्चों से हमारी अपील है. “सड़क के खतरों से रहें ‘सावधान’, और खुद ही बचाएं खुद की जान.
उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के माध्यम से किसी और के नाम वसूली का नया डिजिटल रास्ता निकाल लिया गया है. परिवहन मंत्रालय और विभाग में प्रचलित है, जो जितना भ्रष्ट, वो उतना मस्त. मंत्री लोग मंत्री से ज़्यादा चुनाव प्रभारी बनकर घूम रहे हैं. मुख्यमंत्री तटस्थ हैं उन्हें बुलडोज़र के अलावा किसी और वाहन से कोई मतलब नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…